28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा ने की वापसी, कांग्रेस हुई बाहर 

11 बार कांग्रेस रही विजेता, बसपा और भाजपा को भी मिला है मौका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

UP Patrika

•

Updated: 22 Dec 2016, 4:31 PM IST

Samajwadi Party

Samajwadi Party

रायबरेली जिले की बछरावां विधानसभा सीट सुरक्षित है। जिसपर अब सपा का कब्जा है। इस सीट पर 11 बार कांग्रेस का कब्जा रहा। इसी सीट पर एक बार बसपा और भाजपा को भी जीतने का अवसर मिला है। लेकिन 2012 के विधान सभा चुनाव में सपा के राम लाल अकेला ने आरएसबीपी गठबंधन के प्रत्याशी सुशील कुमार पासी को 15 हजार से अधिक मतों से मात दिया था। रामलाल को 59,576 मत मिले थे। राम लाल अकेला ने 2012 में दोबारा वापसी की थी। 2007 में कांग्रेस के राजाराम ने 15 हजार से अधिक मतों से चुनाव में हरा दिया था।
शिवदर्शन और रामदुलारे का बराबर का राज
बछरावां विधानसभा सीट पर कांग्रेस के ही दो प्रत्याशियों को सबसे अधिक जीत मिली। 1967 से राम दुलारे लगातार 1977 तक जीतते रहे और 1980 से 1991 तक लगातार शिव दर्शन को विजय मिली। इसके बाद सपा के रामलाल अकेला को यहां से दो बार विजय मिल चुकी है।
महिला प्रत्याशी को नहीं मिला प्रतिनिधित्व
बछरावां विधान सभा सीट से महिला प्रत्याशी को विधानसभा पहुंचने का अवसर नहीं मिला। यहां तक की दूसरे नंबर पर भी महिला प्रत्याशी नहीं रही।
आंकड़े बोलते हैं
कुल मतदाता
2,66,949
महिला
12,6083
पुरुष
1,40,863
ये क्षेत्र बदलते है जीत का समीकरण
अधिक मतदाता
रामपुर सुदौली 1055, सब्जी 1080, कुम्भ 1161, दोस्तपुर 1139, कुरीर 1257, ढोढवापुर 1265, इचैली 1289 और पोखरनी 1418 मतदाता है।
कम मतदाता
केपुर 329, पूरे अचली 340, राजापुर 397, जमुरवां 440, कडरिया और गंगापुर 487, रामगांव 574, शिवली 743, कुबना 865 और खजुरो में 904 मतदाता है।
1957 से 2012 तके के विधायक
1957 रामेश्वर प्रसाद-कांग्रेस
1962 भगवान दीन-एसओसी
1967-77 राम दुलारे-कांग्रेस ( चार बार लगातार विधायक )
1980-91 शिव दर्शन-कांग्रेस ( चार बार लगातार विधायक)
1993 राजाराम त्यागी-भाजपा
1996 श्याम सुंदर-बसपा
2002 राम लाल अकेला-सपा
2007 राजाराम-कांग्रेस
2012 राम लाल अकेला-सपा

रिपोर्ट: माधव सिंह/ संतोष