
Smriti Irani
रायबरेली. रायबरेली दौरे पर आई केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी लालगंज स्थित रेलकोच कारखाने में निरीक्षण के लिए पहुंची थीं। लेकिन वहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को उन्होंने नजरअंदाज किया जिससे मौजूद पत्रकार बेहग आहत दिखे। दरअसर स्मृति ईरानी के दौरे के चलते प्रेस कांफ्रेंस का कार्यक्रम आयोजित किया जाना निर्धारित था। लेकिन काफी देर के इंतजार के बाद भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री पहुंची ही नहीं और उनका काफिला मीडिया कर्मियों को दरकिनार करते हुए आगे की ओर प्रस्थान कर गया। उनके निरीक्षण के दौरान पत्रकारों को लगभग बंधक सा बना कर रखा गया। मौजूद कुछ पत्रकारों ने मंत्री के इस आचरण को अशोभनीय बताया। इस रवैये से सभी पत्रकार बन्धु आहत दिखे।
पुलिस ने घेराबंदी करके आनन-फानन में केंद्रीय मंत्री को गाड़ी में बैठाकर उनके काफिले को आगे के लिए रवाना किया गया। इस पर एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह आक्रोशित पत्रकारों को समझाते नजर आए और कहा कि आप लोग मेरी गाड़ी से वार्ता हेतु सलोन चलें।
रेल कोच फैक्ट्री में निर्माण, गुणवत्ता व ठेकेदारी को लेकर तमाम गतिविधियां संदेह के घेरे में है। बड़े पैमाने पर सरकारी धन का बंदरबांट होने की खबरें आ रही हैं। क्या इन्हीं सब चीजों को छिपाने के लिए हमेशा ऐसे नाटक किये जाते हैं। कुछ महीनों पहले केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल के दौरे के दौरान भी मीडिया के साथ ऐसा ही सलूक किया गया था।
स्मृति ईरानी ने बताया अपने को सलोन की बिटिया-
रायबरेली सलोन तहसील में पहुंचने पर जनता ने स्वागत किया। वहां पर कुछ महिलायें भी पहुंची थी। जिनमें से कुछ ने केंद्रीय मंत्री को नमस्कार किया तो किसी ने झुक कर पैर छूने की कोशिश की। इस पर अचानक स्मृति ईरानी ने तुरन्त हाथ पकड़ लिया और महिलाओं से कहने लगी कि मैं तो आपकी बिटिया हूं। यह सुन महिलाओं बेहद खुश दिखीं।
लोगों ने किया भव्य स्वागत-
केन्द्रीय मंत्री का काफिला नगर से निकला तो लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। यहां मौजूद महिलाओं के आग्रह पर वह गाड़ी से उतरीं व काफी देर तक सबसे घुलीं मिलीं। इसके बाद उनका काफिला नगर पंचायत परशदेपुर के मेन चैराहे पर जा पहुंचा, तो नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल, सभासद शमसी रिजवी, आशू जायसवाल, मुमताज, पूर्व विधायक गजाधर सिंह आदि ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया।
सलोन के चेयरमैन ने की ये मांग-
सलोन के चेयरमैन ने नगर की जनता के विकास के लिए धन मुहैया कराने व परशदेपुर को आदर्श नगर पंचायत बनवाने की मांग की। इंतजार करने के बाद सलोन की मंडी समिति से जब केंद्रीय मंत्री स्मृति का काफिला नगर पंचायत परशदेपुर के मेन चैराहे पर पहुंचा तो नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल आदि लोग मौजूद रहे।
Published on:
07 Sept 2018 08:49 pm
बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
