20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी संग रायबरेली पहुंची सोनिया गांधी, हार के कारणों की होगी समीक्षा

मतदाताओं का आभार जताने सोनिया गांधी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के अपने एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंची।

less than 1 minute read
Google source verification
lucknow

sonia gandhi

रायबरेली. मतदाताओं का आभार जताने सोनिया गांधी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के अपने एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंची। वह यहां समीक्षा बैठक करेंगी औऱ पूर्वी उत्तर प्रदेश के 41 जिलों की मीटिंग भी करेंगी। इसके बाद शाम को सभी जिलों के जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों के साथ डिनर का कार्यक्रम भी रखा गया है। 23 मई को लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद सांसद सोनिया गांधी का यह पहला दौरा होगा। वह 39 दिन बाद रायबरेली आ रही है। 2 मई को सोनिया गांधी ने सरेनी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। इसके बाद वह अब अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के बीच आ रही हैं। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों के साथ शाम 5 बजे तक कांग्रेस की हार का कारण की जानकारी करेंगी। वहीं 2022 के उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव पर भी कांग्रेस की नजर है। इससे संगठन को अभी से मजबूत करने के लिए उन्होंने मन बना लिया है।


बड़ी खबरें

View All

रायबरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग