10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुल्तान खेड़ा गांव में दो सप्ताहों में 17 लोगों की हुई मौत से गांव में मचा कोहराम, स्वास्थ्य विभाग की नहीं पहुंची कोई टीम

सुल्तान खेड़ा गांव में दो सप्ताहों में 17 लोगों की हुई मौत से गांव में मचा कोहराम, स्वास्थ्य विभाग की नहीं पहुंची कोई टीम

less than 1 minute read
Google source verification
सुल्तान खेड़ा गांव में दो सप्ताहों में 17 लोगों की हुई मौत से गांव में मचा कोहराम, स्वास्थ्य विभाग की नहीं पहुंची कोई टीम

सुल्तान खेड़ा गांव में दो सप्ताहों में 17 लोगों की हुई मौत से गांव में मचा कोहराम, स्वास्थ्य विभाग की नहीं पहुंची कोई टीम

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

रायबरेली. लालगंज मार्ग पर स्थित सुलतानपुर खेड़ा गांव के एक ग्रामीण ने सोशल मीडिया पर जिले के पत्रकारों से गुहार लगाकर मदद मांगी।ग्रामीण का कहना है कि उसके गांव में पिछले दो सप्ताह में 17 लोगो की मौत तेज बुखार की वजह से हो गई।लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम आज तक मौके पर नही पहुची।अभी भी गांव के कई लोग सकर्मित है।प्रतिदिन गांव में मौते हो रही है।जिससे ग्रामीणो में भय व्यपात है।इस पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ये चर्चा का विषय बन गया।फिलहाल स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।

सप्ताहों में 17 लोगों की हुई मौत से गांव में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार जिले के सताव विकास खंड के सुल्तानपुर खेड़ा गांव के सत्तर फीसदी लोग सर्दी जुकाम से सकर्मित है।एक दो दिन बाद अचानक से उन्हें सांस लेने दिक्कत होने लगती है और परिजन जब तक उनको ईलाज़ के लिए चिकित्सक के पास ले जाते है तब तक उनकी मौत हो जाती है।अब तक गांव में 4 महिलाओं समेत 17 ग्रामीणो की मौत हो चुकी है।गांव में भय का माहौल है।कोरोना महामारी के इस दौर में भी स्वास्थ्य महकमे ने इस ओर जरा भी ध्यान देने का प्रयास नही किया और गांव में अभी तक कोई भी टीम नही भेजी।वही गांव में न तो फॉगिंग कराई गई न ही सेनेटाइजेशन जिसको लेकर ग्रामीणो में आक्रोश बना हुआ है।आज भी दो ग्रामीणो ने अपनी जान गंवा दी।फिलहाल स्वास्थ्य महकमे से लेकर जिला प्रशासन तक के जिम्मेदारों ने इस पूरे प्रकरण में चुप्पी साध रखी है।गांव निवासी चंद्र प्रकाश मिश्रा के द्वारा सोशल मीडिया पर गुहार लगाने व मृतकों की सूची जारी करने के बाद मामला मीडिया से लेकर आम आदमी की नजरों में आया।जिसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।