30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय; स्‍वामी प्रसाद मौर्य बोले- सभी विपक्षी दल हो रहे एकजुट

Swami Prasad Maurya: स्‍वमी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आगामी 2024 के चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। उन्‍होंने कहा कि धर्म के नाम पर दलित लोगों के साथ बहुत भेदभाव होता है, जोकि न्‍याय नहीं बल्‍कि अन्‍याय है। उन्‍होंने कहा कि सारे विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं।

1 minute read
Google source verification
Swami Prasad Maurya said BJP farewell fixed in 2024 Lok Sabha election

रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है।

Swami Prasad Maurya: दीनशाह गौरा में छत्रपति साहू जी महराज की जयंती कार्यक्रम में आए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। हाल ही में बिहार में 15 दलों की बैठक हुई। सपा मुखिया अखिलेश यादव पहले से ही विपक्षी एकता के सूत्रधार रहे हैं। वह इस बार भी अभियान को धार दे रहे हैं।

मौर्य ने कहा कि अभी तो पहली बैठक हुई है। अंत इसका बहुत सुखद होगा। बसपा सुप्रीमो मायावती भी विपक्षी दलों के साथ आ सकती हैं क्या? इस प्रश्न के जवाब में स्वामी ने कहा कि हम सभी विपक्षी पार्टियों को एक साथ जोड़ने में लगे हैं। जो भी आएगा, उसका हम स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री कहते हैं, देश में जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होता। उनके बयान को आए एक हफ्ता भी नहीं हुआ कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जातीय अपमान के कड़वे सच का सामना करना पड़ा।

भाजपा राज में लोकतंत्र खतरे में है: स्वामी
एक दिन पहले सिद्घार्थनगर में भी स्वामी प्रसाद मौर्या ने बीजेपी पर निशाना साधा था। स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि आज देश का नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। सरकारी नौकरियां गायब है, जो सरकारी नौकरी आ रही है भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जा रही है। महंगाई की मार से देश की जनता त्रस्त है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद, मिशन-2024 का करेंगे शंखनाद

ऐसे में परिवर्तन की बयार चल चुकी है। विपक्षी पार्टियों की आवाज को दबाया जा रहा है। देश की सरकारी सम्पतियों को बेचना सरकार की असफलता का कारण है। देश भी खतरे में है। इस सरकार से लोकतंत्र भी खतरे में है। देश और संविधान बचाने में लिए सारी पार्टियां एक मंच पर आ रही हैं। 2024 के चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ होगा।

Story Loader