16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर रायबरेली के शहीद हुए थाना अध्यक्ष महेश यादव के परिवार ने दिया यह बड़ा बयान

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर रायबरेली के शहीद हुए थाना अध्यक्ष महेश यादव के परिवार ने दिया यह बड़ा बयान

2 min read
Google source verification
विकास दुबे की गिरफ्तारी पर रायबरेली के शहीद हुए थाना अध्यक्ष महेश यादव के परिवार ने दिया यह बड़ा बयान

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर रायबरेली के शहीद हुए थाना अध्यक्ष महेश यादव के परिवार ने दिया यह बड़ा बयान

रायबरेली . उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 8 पुलिस कर्मियों को हत्या में वांछित चल रहे खूंखार अपराधी विकास दुबे को आज पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कानपुर में शहीद हुए शिवराजपुर थाना अध्यक्ष महेश यादव के परिवार जनों ने विकास दुबे को कड़ी से कड़ी सजा देने व उसको सहयोग करने वाले पुलिसकर्मियों व राजनीतिक लोगों को भी सजा देने की गुहार लगाई है।

शहीद हुए थाना अध्यक्ष महेश यादव के परिवार ने गैंगस्टर विकास दुबे पर दिया यह बयान

दरअसल 2, 3 जुलाई की रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरु गांव में दबिश डालने गए पुलिस कर्मियों पर दुर्दांत अपराधी विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंधाधुंध फायरिंग कर 8 पुलिसकर्मियों को जान से मार दिया था और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।जिनमें से एक शहीद दरोगा रायबरेली के सरेनी क्षेत्र के बनपुरवा गांव के महेश यादव भी थे।आज विकास की उज्जैन से गिरफ्तारी होने के बाद उनके पुत्र विवेक ने कहा कि विकास दुबे को आतंकी घोषित किया जाए।उसकी मदद करने वाले खाकी व खादी वालो को बेनकाब किया जाए।जिस तरह उसने हमारे पिता को मारा उसका भी वही हश्र होना चाहिए।उसने सरेंडर किया है जोकि यूपी पुलिस की नाकामी साबित करता है।


समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने दिया यह बयान

रायबरेली की समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव से जब पत्रकारों ने पूछा कि कानपुर में शहीद हुए महेश यादव के परिवार के लोगों ने सीबीआई जांच कराने की बात कही है। इस पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा की सीबीआई जांच होनी भी चाहिए, क्योंकि उत्तर प्रदेश की सरकार से न्याय की उम्मीद लगाना बेमतलब होगा। क्योंकि उन्हीं के पुलिसकर्मियों ने सूचनाओं को लीक किया था और उसी कारण इतना बड़ा विभक्त हत्या कांड हुआ था । अगर सीबीआई की जांच होगी तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। इसमें कई राजनीतिक नेता और अधिकारी भी जांच के घेरे में आएंगे, तभी परिवार के लोगों को सही तरह से न्याय मिल पाएगा।


बड़ी खबरें

View All

रायबरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग