25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायबरेली में पायलट की सूझबूझ से डिरेल होने से बची ट्रेन, रेलवे ट्रैक पर भारी मात्रा में मिली मिट्टी

रायबरेली में लोको पायलट की समझदारी से रायबरेली- रघुराज सिंह पैसेंजर ट्रेन डिरेल होने से बच गई। ट्रैक पर मिट्टी को देखते ही पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायबरेली

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 7 Oct 2024, 10:19 AM IST

Train saved from derailment in Rae Bareli pilot Stopped train by applying emergency brakes

Train Derail: उत्तर प्रदेश में रायबरेली-रघुराज सिंह पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। लोको पायलट ने जैसे ही ट्रैक पर जमा रेत को देखा तो समय रहते ही ट्रेन को रोक दिया। पायलट ने ट्रेन नंबर 05251 को बेपटरी होने से रोकने के लिए आपातकालीन ब्रेक लगाया। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रायबरेली के रघुराजपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रात करीब 7.55 बजे अज्ञात डंपर ने रेलवे ट्रैक पर रेत डाल दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेसवे पर मिट्टी डालने का काम चल रहा था और उसी काम में लगे एक डंपर ने ट्रैक पर रेत डाल दी और भाग गया। इसके तुरंत बाद रायबरेली से रघुराज सिंह शटल ट्रेन नंबर 05251 आई, जो धीमी गति से चल रही थी। ट्रेन की गति कम होने के कारण लोको पायलट ने ट्रेन को अचानक रोक दिया और दुर्घटना होने से बच गई।

जांच पड़ताल शुरू

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि ट्रेन की गति अधिक होती तो वह पटरी से उतर सकती थी। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है और डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस बारे में अधिकारियों ने बताया कि बाद में ट्रैक से रेत हटा दी गई और मार्ग पर रेल यातायात फिर से शुरू कर दिया गया।

इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के साथ हो सकता था हादसा

इससे पहले 5 अक्टूबर को भी एक बड़ा हादसा टल गया था, जब लखनऊ जाने वाली ट्रेन को समय रहते रोक दिया गया था। उस समय ट्रैक पर एक कार चलती दिखी थी। यह घटना गोंडा- लखनऊ रेल खंड के पास हुई, जब गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के चालक ने ट्रैक पर एक कार देखी। चालक ने तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाया और ट्रेन को समय रहते रोक दिया।

जून 2023 से अब तक हो चुकी हैं ऐसी 24 घटनाएं

इससे पहले, भारतीय रेलवे ने कहा था कि अगस्त से अब तक देश भर में ट्रेनों को पटरी से उतारने की 18 कोशिशें हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि जून 2023 से अब तक ऐसी 24 घटनाएं हो चुकी हैं।

अधिकारियों को रेल पटरियों पर विभिन्न प्रकार की वस्तुएं रखी हुई मिलीं, जिनमें एलपीजी सिलेंडर, साइकिल, लोहे की छड़ें और सीमेंट के ब्लॉक शामिल थे।