30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: पहले बताओ 35 साल में क्या हुआ? काम पर हुआ सवाल को महिलाओं से लड़ पड़ीं BJP उम्मीदवार अनीसा

UP Nikay Chunav: अनीसा बानो को भाजपा ने रायबरेली की नसीराबाद से उम्ममीदवार बनाया है ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायबरेली

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 28 Apr 2023, 10:08 AM IST

Raebreli News

अनीसा बानो (बीजेपी का गमछा पहने हुए) केंद्र और राज्य की सरकार के काम पर वोट मांग रही हैं।

निकाय चुनाव में प्रचार के दौरान उम्मीदवारों को सख्त सवालों का भी सामना करना पड़ रहा है। रायबरेली की नसीराबाद नगर पंचायत से भाजपा की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार से भी कुछ महिलाओं ने विकास कार्यों पर सवाल कर दिया। इस पर भाजपा नेता भड़क गई।

भाजपा उम्मीदवार अनीसा बानो अपने क्षेत्र में प्रचार कर रही थीं। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने कह दिया कि आपकी पार्टी ने काम क्या किया है। इस पर भड़कते हुए अनीसा ने कहा, मेरा विकास देखोगी? मैं बताऊं क्या क्या किया है। हमसे तो सवाल कर दिया लेकिन 35 साल जो लोग रहे, उनसे नहीं पूछते कि उन्होंने क्या किया। अनीसा को इसके बाद कुछ औरतों ने शां किया। इसके बाद उन्होंने सुख-दुख में साख रहने का वादा करते हुए वोट मांगा और चली गईं।

रायबरेली में BJP की अकेली मुस्लिम प्रत्याशी हैं अनीसा
अनीसा बानो वह अकेली मुस्लिम नेता हैं, जिनको रायबरेली में भाजपा ने नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए टिकट दिया है। वह नसीराबाद से पार्टी की उम्मीदवार हैं।


दो चरणों में हो रहा यूपी में चुनाव
उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों सहित कुल 760 नगरीय निकायों में चुनाव हो रहा है। दो चरणों में ये चुनाव हो रहा है।


यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: कुंडा में फिर आमने-सामने राजा भैया और गुलशन यादव, इस दफा विधानसभा से भी तगड़ी लड़ाई


पहले चरण में राजधानी लखनऊ सहित 9 मंडलों में 4 मई को मतदान होगा। दूसरे चरण में मेरठ, अयोध्या समेत नौ मंडलों में 11 मई को मतदान होगा। दोनों चरणों में हुई वोटिंग की गिनती 13 मई को होगी और नतीजों का ऐलान किया जाएगा।