26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठांय-ठांय..ठांय…! एनकाउंटर के बाद 50 हजार का कुख्यात अपराधी नजमुद्दीन चढ़ा पुलिस के हत्थे; रायबरेली पुलिस को मिली सफलता

Criminal Arrested After Encounter: एनकाउंटर के बाद 50 हजार का कुख्यात अपराधी नजमुद्दीन पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification
raebareli police operation langda continues criminal najmuddin carrying reward of Rs 50000 arrested

एनकाउंटर के बाद 50 हजार का कुख्यात अपराधी नजमुद्दीन पुलिस के हत्थे चढ़ा। फोटो सोर्स- IANS

Criminal Arrested After Encounter: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर एक अन्य अपराधी मौके फरार हो गया।

बदमाशों ने की भागने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक, घटना डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के आईटीबीपी के पास की है। पुलिस टीम इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कंटेनर गाड़ी को रोका गया, जिसमें सवार बदमाशों ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से कुछ देर तक फायरिंग हुई। इस दौरान पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लग गई और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। वहीं उसका दूसरा साथी अंधेरे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

बदमाश की पहचान नजमुद्दीन के रूप में हुई

घायल बदमाश को तुरंत पुलिस ने काबू में लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान नजमुद्दीन के रूप में हुई है, जो बरेली जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है।

अपराधी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित

पुलिस के अनुसार नजमुद्दीन एक शातिर अपराधी है और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत कार्रवाई जारी

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और एक कंटेनर गाड़ी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस फरार साथी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

'अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा'

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत ऐसे अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।