30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से 4 तोला पुस्तैनी सोने का हार चोरी, अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस

CG News: रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी के घर से 4 तोला वजनी पुस्तैनी सोने का हार चोरी हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 15 Jun 2025, 5:43 PM IST

व्यापारी के घर से 44 लाख की चोरी (photo-unplash)

व्यापारी के घर से 44 लाख की चोरी (photo-unplash)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी के घर से 4 तोला वजनी पुस्तैनी सोने का हार चोरी हो गया। व्यापारी सौरभ अग्रवाल (35), जो गौरीशंकर मंदिर क्षेत्र में रहते हैं, ने चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, 22 मई को सौरभ अग्रवाल अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए थे। लौटने के बाद उनकी पत्नी ने अपने पहने हुए सोने के गहनों को अलमारी में सुरक्षित रखा, जिसमें 4 तोले का पुस्तैनी हार भी था।

यह भी पढ़ें: CG News: इन चार जिलों में हुआ नए महिला थाने का शुभारंभ, CM साय ने कही ये बात

CG News: अलमारी से 4 तोले का पुस्तैनी सोने का हार चोरी,

28 मई को अलमारी खोलने पर गहने सुरक्षित मिले, लेकिन 2 जून की दोपहर जब दोबारा अलमारी का लॉकर खोला गया, तो वह हार गायब मिला। हार की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो सौरभ अग्रवाल ने 14 जून को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305-BNS और 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।