रायगढ़. सबसे अधिक प्रत्याशी रायगढ़ में तो दूसरे नंबर पर खरसिया, लैलूंगा और सारंगढ़. जिले के पांचों विधानसभा में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। पांचों विधानसभा में 81 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किया है। इसमें सबसे अधिक प्रत्याशी रायगढ़ विधानसभा से 24 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किया है। वहीं इसके बाद सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र है जहां प्रत्याशियों की संख्या 24 है। शनिवार को इन नामांकन की स्क्रूटनी की जाएगी। इसके बाद बाद आगे की प्रक्रिया होगी।