1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: दो ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, देखें

Raigarh News: बीती रात एनएच 49 में दो ट्रेलरो के बीच जोरदार भिड़ंत हो जाने की घटना में तीन वाहनों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में घायल चालकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 29 Jun 2025, 3:41 PM IST

गाड़ियां में लगी भीषण आग (फोटो सोर्स - स्क्रीनशॉट)

गाड़ियां में लगी भीषण आग (फोटो सोर्स - स्क्रीनशॉट)

CG News: बीती रात एनएच 49 में दो ट्रेलरो के बीच जोरदार भिड़ंत हो जाने की घटना में तीन वाहनों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में घायल चालकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के एनएच-49 पर ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 पीई 6038 के चालक फिरोज अंसारी ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे वह कुनकुनी कोयला साईडिंग से कोयला खाली कर तमनार जा रहा था।

जब वह एनएच 49 में ग्राम नवापारा से चारभांठा के बीच पहुंचा ही था कि सामने की तरफ से आ रहे ट्रेलर क्रमांक ओडी 16 ई 9141 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रात करीब सवा 11 बजे के आसपास पहले से ही 14 चक्का वाहन क्रमांक सीजी 15 डीएन 6568 को ओवरटेक करते हुए ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 पीई 6038 को जोरदार ठोकर मार दिया।

देखें Video

इस घटना में जहां ट्रेलर के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं देखते ही देखते मौके पर मौजूद एक ब्रेक डाउन होकर खड़ी तीनों गाड़ियों में भयंकर आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल इसकी सूचना भूपदेवपुर पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं दुर्घटना में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस बीच मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग को काबू किया। हालांकि तब तक दो गाड़ियां पूरी तरह जलकर गई थी। भूपदेवपुर पुलिस अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े: CISF जवान की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत, बेडरूम में पड़ी थी लाश, देखकर परिजनों के उड़े होश

क्या कहती है पुलिस

पुलिस ने बताया कि ओडिशा की गाड़ी ओवर टेक करते हुए खाली गाड़ी को जोरदार ठोकर मार दी। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दौरान ब्रेक डाउन होकर सड़क किनारे सीमेंट लोड एक अन्य गाड़ी में भी आग लग गई थी। इस घटना में ट्रेलर चालक के पैर टूट जाने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।