8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायगढ़ में दर्दनाक हादसा… JCB ने 8 साल की मासूम बच्चे को कुचला, गांव में पसरा मातम

CG Road accident: उल्लेखनीय है कि कोतरारोड थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमपाली निवासी हिमांशु सिदार पिता तुलाराम सिदार (8 वर्ष) कक्षा दूसरी का छात्र था। बीते बुधवार की शाम स्कूल से आने के बाद अपनी साइकिल लेकर गांव की सड़क में निकला। वह साइकिल चलाते हुए कोसमपाली से थरहामुड़ा जाने वाली सड़क पर पहुंचा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 15 Mar 2024, 5:08 PM IST

raigarh.jpg

Raigarh Accident News: इसी समय एक युवक जेसीबी क्रमांक सीजी-13 एलए 3933 को चलाते हुए आ रहा था। बताया जा रहा है कि उक्त चालक वाहन को गांव की सड़क पर तेजी से चला रहा था। इस समय वह मासूम हिमांशु को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मासूम साइकिल सहित सड़क पर गिर बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव के लोग घटना स्थल पहुंचे। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद जेसीबी का चालक वाहन को मौके पर छोड़ कर वहां से फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने आहत बालक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: 10 वीं, 12 वीं की परीक्षा में शिक्षक के सामने चल रहा नकल, किताब, कॉपी देखकर लिख रहे विद्यार्थी, नहीं हुई कोई कार्रवाई

अस्पताल पहुंचे परिजन व अन्य ग्रामीणों ने मासूम के शव को मरच्यूरी में रखवाने के बाद कोतरारोड थाना पहुंचे। जहां इसकी शिकायत की गई। इसके बाद वे गांव पहुंचे। गांव के एक मासूम बालक की हुई असमय मौत से गांव में मातम पसर गया था। वहीं जेसीबी चालक के प्रति लोगों में आक्रोश भी था। इस बात को लेकर गांव के लोगों ने वाहन चालक व जेबीसी मालिक की पतासाजी शुरू की। काफी पतासाजी के बाद यह जानकारी मिली कि उक्त जेसीबी बरमुड़ा निवासी शिव पटेल की है। रात को ही इसकी सूचना वाहन मालिक को दी। गुरुवार की सुबह पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

अपराध दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने इस मामले में जांजगीर-चांपा जिला निवासी करण यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जेबीसी को आग के हवाले करने के मामले में भी अपराध दर्ज किया है। हालांकि अब तक इस मामले में किसी भी आरोपी का नाम सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। विवेचना के दौरान आरोपियों की शिनाख्ती की जाएगी।

आक्रोशित हुए ग्रामीण

मासूम की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश इस बात को लेकर बढ़ा कि मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। वहीं वाहन मालिक को भी दी गई, लेकिन न तो रात को पुलिस मौके पर पहुंची और ना ही वाहन मालिक मौके पर पहुंचा। इस बात लेकर ग्रामीणों ने सुबह-सुबह जेसीबी में आग लगा दी। इससे कुछ देर बाद ही जेसीबी चल गई। वहीं जेसीबी में आग लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस समय जेसीबी चल चुकी थी। इस समय भी गांव में तनाव की स्थिति थी। हालांकि पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए मामला शांत कराया।

जेसीबी में आगजनी के मामले में अज्ञात आरोपियों पर 435 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही वाहन चालक पर धारा 304ए के तहत अपराध कायम कर गिरफ्तार किया गया है। अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि आगजनी की घटना में कितने लोग शामिल थे। -राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी, कोतरारोड

यह भी पढ़ें: Breaking : रामलला दर्शन योजना को बंद करने युवक ने की High Court से अपील, जज ने सुनाया ऐसा फैसला