Janjgir Champa News: ओपन स्कूल में खुलेआम ओपन नकल चल रहा है। परीक्षा सेंटर के बाहर खिड़की में 50 से 60 लोगों की भीड़ जमा रहती है। जो किताब, कॉपी को खिड़की से परीक्षार्थियों को फेंककर देते है। जैसे ही उड़नदस्ता टीम पहुंचती है, तब सेंटर में खलबली मच जाती है। सभी परीक्षार्थी किताब को फिर से वापस खिड़की में फेंक देते हैं। डिप्टी केन्द्राध्यक्ष ये सब नजारा देखने के बाद भी नकल पर नकेल नहीं कस पा रहा है।