रायगढ़. जांजगीर जिले से ट्रेलर में कोयला लेकर आ रहे चालक ने रास्ते में ही 10 टन कोयला को एक कोल डिपो में बेच दिया। वहीं उसी कोल डीपो से कुछ टन छाई नामक पत्थर को ट्रेलर में लोड बचे हुए कोयले में मिला दिया और घरघोड़ा के भेंगारी कंपनी में अनलोड कराने आ गया, लेकिन उसके मंसूबे पर तब पानी फिर गया जब सुपरवाइजर ने पत्थर को पहचान लिया। इसके बाद अपने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी के देते हुए चालक के खिलाफ घरघोड़ा थाने में अपराध दर्ज करा दिया।