रायगढ़। बढ़माल में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर लंबे समय से हो रही शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो जोगी कांग्रेस ने वहां पहुंचकर आंदोलन कर दिया। उक्त आंदोलन के बाद खनिज विभाग की पूरी टीम मौके पर पहुंची। पहले तो विभाग के अधिकारी आश्वासन देते रहे लेकिन जोगी कांग्रेस अड़े रहे और वहीं प्रदर्शन पर बैठ गए। जिसके बाद खनिज विभाग की टीम ने बढ़माल में स्थित बेचिंग प्लांट, ऑयल ड्रेंगल लिमिटेड में जांच किया तो पाया कि वहां पर करीब 200 घन मीटर 6 एमएम का गिट्टी डंप किया हुआ है और करीब 200 घन मीटर रेत डंप किया गया है।