रायगढ़. उज्ज्वला कनेक्शन के वापस मांगे जाने पर महिलाएं भड़क गई हैं उनका कहना है कि जब वापस ही लेना था तो हमें यह कनेक्शन दिया क्यों गया, हम इसे किसी भी हाल में वापस नहीं करेंगे दूसरी ओर एजेंसी संचालकों का कहना है कि यदि महिलाओं ने कनेक्शन वापस नहीं किया तो गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को बंद कर दिया जाएगा.