13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: साइको पति ने पहले तो पत्नी को कुल्हाड़ी से दी बेरहम मौत, फिर खुद भी झूल गया फांसी के फंदे पर

नि:संतान बेहरा दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर इस कदर विवाद हुआ कि पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

2 min read
Google source verification
नि:संतान बेहरा दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर इस कदर विवाद

नि:संतान बेहरा दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर इस कदर विवाद हुआ कि पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

रायगढ़. घरघोड़ा थाना क्षेत्र के देवगढ़ में नि:संतान बेहरा दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर इस कदर विवाद हुआ कि पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद 60 साल का वृद्ध पति भी पेड़ में फांसी लगा कर खुद की जीवन लीला भी समाप्त कर ली।

जिसकी सूचना मिलने के बाद देवगढ़ व उसके आसपास के गांव में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की घीम घटना स्थल पर पहुंच कर दंपत्ति के शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं उसे पीएम के लिए अस्पताल भेज कर मामले की जांंच मेंं जुट गई है।

Read more: उदय ने 46 जवानों का सूरज अस्त होने से बचाया, गियर लीवर से फूटी चिंगारी को देख चीखा और आग की लपटों से इस तरह बची जान

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के देवगढ़ में उस समय सनसनी फैल गई। जब 60 साल के महादेव बेहरा की लाश, गांव के ही एक पेड़ पर लटकी हुई देखी गई। नि:संतान वृद्ध को इस हालत में देख ग्रामीण उसके घर पत्नी को सूचना देने पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने देखा कि उसकी पत्नी सुशीला बेहरा की खून से लथ-पथ लाश देखी।

वहीं घटना स्थल पर खून से सनी एक कुल्हाड़ी भी मौजूद थी। इससे इस बात की आशंका व्यक्त की जा रही है कि वृद्ध पति द्वारा पहले पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा। उसके बाद खुद ही फांसी पर झूल गया। सूत्रों की माने तो बुधवार की रात बेहरा दंपत्ति के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था।

जिसकी आवाज घर के बाहर भी ग्रामीणों ने सुनी। कुछ देर बाद जब विवाद का शोर थमा तो ग्रामीणों को लगा कि ऐसी ही किसी बात पर पति व पत्नी के बीच विवाद हुआ होगा। लेकिन गुरुवार की सुबह पहले महादेव उसके बाद सुशीला की लाश, ग्रामीणों ने देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।


पुलिस को दी गई सूचना- गांव में बेहरा दंपत्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को देख ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। एक साथ दो लोगो की मौत की खबर सुनकर पुलिस की टीम भी बगैर देरी किए घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई। महिला के सिर के पास कुल्हाड़ी से वार करने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं प्रारंभिक विवेचना के तहत मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।