27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : महानदी पुल के नीचे टिमरलगा में मिला अज्ञात शव, पानी की सतह पर देखा अज्ञात व्यक्ति का सिर

गांव के कोटवार को दी पुलिस को सूचना, सारंगढ़ थाना क्षेत्र की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 16 Jun 2018, 8:34 PM IST

गांव के कोटवार को दी पुलिस को सूचना, सारंगढ़ थाना क्षेत्र की घटना

गांव के कोटवार को दी पुलिस को सूचना, सारंगढ़ थाना क्षेत्र की घटना

रायगढ़. चन्द्रपुर स्थित महानदी पुल के नीचे पानी की सतह पर कुछ लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति की तैरती लाश देखी। जिसके शरीर का आधा हिस्सा पानी में डूबा था।

वहीं साफ पानी होने की वजह से उसका सिर पानी के ऊपरी सतह पर दिख रहा था। देखने वाले लोगों को पहले तो लगा कि कोई व्यक्ति नहा रहा है, लेकिन काफी देर बाद भी जब उक्त व्यक्ति ने कोई हरकत नहीं किया तो लोगों को संदेह हुआ वह लाश है। कोटवार के माध्यम से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना सारंगढ़ थाना क्षेत्र की है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 जून की दोपहर करीब 12 बजे टिमरलगा क्षेत्र के कोटवार ने पुलिस को सूचना दी कि महानदी पुल के नीचे टिमरलगा में पानी की सतह पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैर रही है। सूचना मिलते ही सारंगढ़ एएसआई दिलीप बेहरा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि पानी की सतह एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 50 वर्ष का शव तैर रहा था।

जिसे स्थानीय लोगों ने देखा। फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से अज्ञात व्यक्ति के शव को रस्सी के माध्यम से पानी से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम करते हुए विवेचना में लिया है।

Read more : Breaking : जिसे परिजनों ने मान लिया था मृत वह आठ साल बाद अचानक मिला जीवित


एक दिन का लग रहा शव
पुलिस ने बताया कि संभवत: अज्ञात व्यक्ति की मौत पानी में डूबने से हुई है। क्योंकि उसके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। वहीं मौत के असली कारणों का खुलासा तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। साथ ही जिस स्थान पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उस स्थान पर लोग नहाते हैं। कल शाम तक वहां पर लाश नहीं था। ऐसे में पुलिस का मानना है कि देर रात उक्त व्यक्ति पानी में डूबा होगा। वहीं पुलिस का कहना है कि लाश को देख कर ऐसा लग रहा है कि वह एक दिन पहले डूबा है।


शिनाख्ती की चल रही प्रक्रिया
मृतक के शिनाख्ती के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है ताकि उसके परिजन उसके शव को घर ले जा सकें व अंतिम संस्कार कर सकें। ऐसे में पुलिस अपने-अपने स्तर से वाट्सप ग्रुप, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक का फोटो शेयर कर रही है।

साथ ही आसपास के गांव के कोटवारों को मौके पर बुलाकर गांव-गांव में मुनादी भी करवाया जा रहा है कि कोई व्यक्ति एक-दो दिन पहले घर से लापता तो नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि 16 जून की शाम तक मृतक के परिजन मिल जाते हैं तो उसका उसी दिन पीएम हो जाएगा। नहीं मृतक के शव को सारंगढ़ अस्पताल में मरच्यूरी में रखा जाएगा। वहीं दूसरे दिन उसका पीएम होगा।


-महानदी पुल के नीचे टिमरलगा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। संभवत: उसकी मौत डूब हुई है, ऐसा लगता है। फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। वहीं मृतक की शिनाख्ती के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
-दिलीप बेहरा, एएसआई, सारंगढ़