1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Accident News: बस की ठोकर से युवक की मौत, मचा हड़कंप, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

CG Accident News: रायगढ़ जिले में भारद्वाज बस की चपेट में आने से स्काई एलायज कंपनी के ठेका कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 18 May 2025, 6:44 PM IST

CG Accident News: बस की ठोकर से युवक की मौत, मचा हड़कंप, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भारद्वाज बस की चपेट में आने से स्काई एलायज कंपनी के ठेका कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान मेकाहारा में उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के चंदन तालाब के पास निवासी अनिल यादव पिता शिवनाथ यादव (32 वर्ष) ग्राम टेमटमा स्थित स्काई एलॉयज कंपनी में ठेकेदार के मातहत रोजी मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे अनिल चंदन तालाब से अपने नए घर तुर्रीभांठा जाने के लिए निकला था।

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार! ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत, चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CG Accident News: कर्मचारी की मौत

इस दौरान रास्ते में भारद्वाज बस (क्रमांक-सीजी 10 जी 0755) के चालक तेज व लापरवाही पूर्वक बस को चलाते हुए अनिल यादव को ठोकर मार दी। इससे वह सड़क में गिर गया। वहां मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाने पर चालक ने बस रोकते हुए बैक किया तो बस का चक्का अनिल के ऊपर ही चढ़ गया। इससे उसके सीना, कमर, पीठ, हाथ पैर के अलावा शरीर के अन्य भागों में अंदरुनी चोट आने से दर्द से कराहने लगा।

घटना की सूचना परिजनों को मिली तो उसे तत्काल उपचार के लिए खरसिया अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायगढ़ रेफर कर दिया। उसे मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर खरसिया पुलिस बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।