31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Fraud: शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर रायगढ़ की महिला से ठगी, 1 आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, 2 फरार

CG Fraud: महिला के आवेदन पर दो मोबाइल धारकों के विरूद्ध धारा 420 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 6 Jul 2024, 5:42 PM IST

CG Fraud

CG Fraud: शेयर मार्केट में मुनाफा का लालच देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने राजस्थान के अलवर से गिरतार किया है। आरोपी वाट्सअप ग्रुप से जोड़कर शेयर मार्केट में मुनाफा की जानकारी देकर फेक फर्म में निवेश कराते थे। यह कार्रवाई चक्रधर नगर पुलिस ने की है।

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 15 जून को बेलादुला चक्रधर नगर निवासी एक महिला ने ऑनलाइन ठगी की लिखित पुलिस से की। महिला ने बताया कि मार्च 2024 में अपोलो बिजनेसे स्कूल के वेबसाईट को गलती से ओपन की। इससे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसे व्हाटअप ग्रुप में जोड़ दिया। इसमें शेयर मार्केट में निवेश करने पर लाभ अर्जित करने का मोटीवेशनल पोस्ट दिखाया गया।

यह भी पढ़ें: CG Fraud: फर्जी दस्तावेज दिखाकर दूसरे की जमीन का सौदा, पटवारी, दलाल और किसान पर एफआईआर दर्ज

इससे प्रभावित होकर महिला ने 8 अप्रैल 2024 से 18 मई 2024 के अपोलो बिनेजस स्कूल के शेयर में 87 लाख 41 हजार रुपए निवेश की। महिला को उस कंपनी के शेयर के भाव बढ़ने पर अपने शेयर को बेचने का प्रयास किया गया। इससे पता चला कि जो अज्ञात व्यक्ति इससे निवेश के लिए चैट करते थे उन्होंने किसी फर्जी कंपनी में पैसा निवेश कराया है।

पीड़ित महिला जब अपोलो बिजनेस स्कूल के आधिकारिक वेबसाईट से संपर्क की तो फर्म के द्वारा बताया गया कि फर्म का कोई भी व्हाट्सएप ग्रुप नहीं है। महिला के आवेदन पर दो मोबाइल धारकों के विरूद्ध धारा 420 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना टीम द्वारा पीड़िता से पूछताछ कर उनके बैंक खाता के डिटेल, संदिग्ध मोबाइल का डिटेल एवं ठगों द्वारा रुपए आहरण व्यय के संबंध में जानकारी जुटाई। इसमें 24 अप्रैल 2024 को आरोपियों द्वारा पंजाब नेशनल बैंक, मनु मार्ग शाखा अलवर, राजस्थान के एक खाता में 3 लाख 20 हजार ट्रांसफर करने और इसी खाते से कई लोगों को रुपए ट्रांसफर करने जानकारी मिली। बैंक खाते के डिटेल पर खाताधारक जसराज मीणा अलवर राजस्थान का होना पाया गया। ऐसे में तत्काल पुलिस टीम राजस्थान रवाना हुई। पुलिस टीम द्वारा पंजाब नेशनल बैंक अलवर जाकर डिटेल निकाला।

CG News: पीएनबी बैंक से आहरण हुई राशि

24 अप्रैल को खाताधारक द्वारा स्वयं चेक के माध्यम से 50 लाख विड्रोल करने की जानकारी मिली। बैंक का सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर खाताधारक के साथ रुपए निकालने दो अन्य व्यक्ति भी आए थे, जिनके विषय में स्थानीय पुलिस की सहायता से पतासाजी करने पर एक व्यक्ति दीनबंधु गुप्ता की जानकारी मिली।

तत्काल रायगढ़ पुलिस टीम ने संदेही दीनबंधु गुप्ता की पतासाजी कर संदेही को हिरासत में लिया। उसे पीएनबी बैंक के सीसीटीवी फुटेज दिखाकर पूछताछ की। संदेही दीनबंधु गुप्ता ने जसराज मीणा और विवेक यादव के साथ अपराध करना स्वीकार कर तीनों बैंक आकर रुपए आहरण करना बताया। आरोपी दीनबंधु गुप्ता ने बताया कि जसराज मीणा द्वारा 50 लाख रुपए खाते से निकाला और उसे भी रुपए दिए थे, जिसे खर्च कर दिया।

यह भी पढ़ें: CG Fraud: लोन के नाम पर 1 महिला ने अपने ही मोहल्ले की कई महिलाओं को ठगा

CG News: दो आरोपी फरार

दोनों आरोपी जसराज मीणा और विवेक यादव के निवास स्थान पर पुलिस टीम ने दबिश दी, लेकिन दोनों काफी दिनों से गांव से फरार हैं। चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपियों के बैंक खातों को होल्ड कराया। वहीं आरोपी दीनबंधु गुप्ता पिता स्व. कल्याण सहाय गुप्ता उम्र 39 साल निवासी रूपवास थाना अरावली विहार जिला अलवर राजस्थान को गिरतार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।