
सारंगढ़। CG Olympic 2023 : छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 27 जुलाई से ओलंपिक का आगाज हुआ है। वहीं अभी जिलों में खेलों को आयोजन हो रहा है। इस दौरान खिलाडिय़ों के घायल होने की पहली खबर सामने आई है। यहां सारंगढ़ से कबड्डी खेल के दौरान दो खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार खजरी गांव में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के तहत कबड्डी हो रहा था। इस दौरान दो खिलाडिय़ों के सिर पर चोट आ गई। बताया जा रहा है कि मैदान में खिलाडिय़ों के उपचार की कोई व्यवस्था नहीं थी। जिसके बाद दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज जारी है। इधर खिलाडिय़ों के चोटिल होने से हड़कंप मच गया। फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में इलाज चल रहा है।
Published on:
30 Jul 2023 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
