8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Rape: महिला ट्रेडर को अश्लील फोटो दिखाया, किया ब्लैकमेल फिर रेप और 22 लाख ठग कर भागा

CG Rape: यह राशि कर्नाटक बैंक के खाता से ज्ञानेश प्रताप सिंह के स्टेट बैंक खात खाते में ट्रांसफर किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 29 May 2024, 7:30 AM IST

Kota Rape Case

CG Rape: आनलाइन कपड़े का व्यापार करने वाली एक महिला से ठगबाज ने व्यापार बढ़ाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म तो किया ही। वहीं उससे करीब 20 से 22 लाख रुपए भी ठग लिए। इस मामले की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: CG Rape Case: रानी बनाकर रखूंगा… झूठे सपने दिखाकर युवक ने कई बार किया बलात्कार, फिर फरार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी महिला घर गृहस्थी के साथ रेडिमेट कपड़े का व्यापार करती है। व्यापार के सिलसिले में 2021 को मकान नंबर 6/ए स्ट्रीट 9 सेक्टर 2 भिलाई निवासी ज्ञानेश प्रताप सिंह पिता संजय प्रताप से फेसबुक में दोस्ती हुई। इस बीच वह महिला के व्यापार सहयोग के नाम रायगढ आना जाना शुरू किया। ज्ञानेश प्रताप सिंह ने उधारी में रुपए मांगा। पीड़िता (CG Rape) उसके झांसे मे आ चुकी थी।

ऐसे में उसने वर्ष 2021 से वर्ष 2024 मे मध्य लगभग 20 से 22 लाख रुपए दे दी। यह राशि कर्नाटक बैंक के खाता से ज्ञानेश प्रताप सिंह के स्टेट बैंक खात खाते (CG Rape) में ट्रांसफर किया गया। वहीं करीब 3 लाख 50 हजार रुपए सीडीएम के माध्यम से गया है। वहीं शेष राशि नगद एवं कियोस्क शाखा, कोतरारोड से मेरे द्वारा ज्ञानेश प्रताप सिंह को दिया गया है। ज्ञानेश प्रताप सिंह द्वारा शुरु-शुरु मे कुछ राशि वापस भी किया।

यह भी पढ़ें: CG Crime News: धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, सोशल मीडिया में लिखी थीं ऐसी बातें…मचा बवाल

पीड़िता (CG Rape) ने बताया कि जब वह रायगढ़ आता तो होटल में रूकता। पीड़िता का कहना है कि जब वह व्यापार के सिलसिले में उससे मुलाकात करने गई तो वह बिना उसकी सहमति से उसे किस किया और उसकी फोटो खींच ली। इस फोटो को उसके पति को भेजने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। वहीं वह पीड़िता पर लगातार दबाव बनाते हुए रुपए की मांग करता रहा। इससे परेशान होकर उसने मामले की रिपोर्ट पुलिस से दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।