scriptजो लोग देश को कई टुकड़ों में बांटने की आवाज उठाते हैं राहुल गांधी उनके सुर में सुर मिलाकर नारे लगाते हैं, स्मृति ईरानी ने ये भी कहा… | Chhattisgarh Election Smriti Irani sarcasm up on Rahul | Patrika News
रायगढ़

जो लोग देश को कई टुकड़ों में बांटने की आवाज उठाते हैं राहुल गांधी उनके सुर में सुर मिलाकर नारे लगाते हैं, स्मृति ईरानी ने ये भी कहा…

– भाजपा शासन के दौरान केंद्रीय और राज्य की योजनाओं के बारे में बताया और लोगों को आगे दी जाने वाली योजनाओं को लागू करने का किया दावा

रायगढ़Nov 13, 2018 / 12:55 pm

Shiv Singh

जो लोग देश को कई टुकड़ों में बांटने की आवाज उठाते हैं राहुल गांधी उनके सुर में सुर मिलाकर नारे लगाते हैं, स्मृति ईरानी ने ये भी कहा...

जो लोग देश को कई टुकड़ों में बांटने की आवाज उठाते हैं राहुल गांधी उनके सुर में सुर मिलाकर नारे लगाते हैं, स्मृति ईरानी ने ये भी कहा…

रायगढ़/साल्हेओना. रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया में सोमवार को भाजपा की स्टार प्रचारक व केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी भाजपा के पक्ष चुनाव प्रचार करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने जहां २० नवंबर को कमल छाप में वोट डालने की अपील की तो वहीं कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री का चेहरा न होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
स्मृति ईरानी दोपहर एक बजे हेलीकाप्टर से सरिया में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंची। उन्होंने रायगढ़ विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी रोशनलाल अग्रवाल के पक्ष में रामचंडी मंदिर के पीछे खेल मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा शासन के दौरान केंद्रीय और राज्य की योजनाओं के बारे में बताया और लोगों को आगे दी जाने वाली योजनाओं को लागू करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि यदि चौथी बार भाजपा की सरकार बनती है तो ६० साल से अधिक उम्र के मध्यम वर्गीय किसानों को एक हजार रुपए माह पेंशन के रूप में दिया जाएगा। इस दौरान उनका पूरा भाषण सबसे अधिक महिलाओं को लेकर केंद्रित रहा।
यह भी पढ़ें
#आखिर क्यों यहां के ग्रामीणों ने कर लिया चुनाव बहिष्कार करने का फैसला

उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की सरकार ऐसी पहली सरकार है, जिसने राशनकार्ड में महिला मुखिया का नाम लाकर उसका सम्मान बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य जहां बेटी के जन्म से लेकर ब्याह तक की योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि छग सरकार १२वीं तक पढ़ाई पूरी कर लेने वाली १८ साल या उससे अधिक उम्र की लड़कियों एक लाख रुपए देती है। यदि फिर से भाजपा सत्ता में आई तो यह राशि बढ़ाकर दो लाख कर दी जाएगी।
उन्होंने लघु उद्योगों को बढ़ावा देने की बात कहते हुए महिलाओं को उद्योग लगाने के लिए दो लाख रुपए व महिला समूहों का पांच लाख रुपए बिना ब्याज का दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा माता छत्तीसगढ़ वासियों पर मेहरबान है। अन्नपूर्णा लक्ष्मी का रूप होती है और लक्ष्मी कभी हांथ पकड़कर नहीं आती बल्कि कमल के फूल पर बैठ कर आती है। आमसभा में भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. जवाहर नायक, मंडल अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, अरुण सराफ, ईश्वर साहू, गिरधर गुप्ता समेत महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

राहुल के संसदीय क्षेत्र में लोग सबसे कुपोषित
स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी जिस संसदीय क्षेत्र में १० सालों सांसद हैं वहीं के लोग सबसे अधिक कुपोषित हैं। वह एक-एक अन्य को जोडऩे के लिए मेहनत करते हैं। इससे साफ है कि जो सासंद अपने क्षेत्र के लोगों को पोषण नहीं कर सकता वह राज्य के लोगों का पोषण कैसे कर पाएगा।

रास्ते से उठाया और बनाया बंधक
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी व उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने संबोधन में राहुल गांधी को देश का द्रोही तक बता डाला। उन्होंने कहा कि जो लोग देश को कई टुकड़ों में बांटने की आवाज उठाते हैं राहुल गांधी उनके साथ सुर में सुर मिलाकर नारे लगाते हैं। उन्होंने कहा कि एक गरीब का दर्द वहीं समझ सकता है जो गरीब हो। जो जन्म से ही शुख सुविधाओं में पला बढ़ा है उसे गरीब की तकलीफ की क्या परख होगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी एक गरीब परिवार में जन्मे और चाय बेंचने से लेकर आज देश के मुखिया के पद पर पहुंचे। इस कारण नरेंद्र मोदी को देश की जिम्मेदारी से लेकर गरीब की तकलीफ सभी की परख है।

Home / Raigarh / जो लोग देश को कई टुकड़ों में बांटने की आवाज उठाते हैं राहुल गांधी उनके सुर में सुर मिलाकर नारे लगाते हैं, स्मृति ईरानी ने ये भी कहा…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो