ऐसे में प्रदेश सरकार को संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए थी, लेकिन राज्य सरकार ओ पी चौधरी को भी अपनी छत्रछाया में ले ली है। डॉक्टर सुशील गुप्ता ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी के द्वारा 2 अक्टूबर से भ्रष्टाचार भगाओ झाड़ू चलाओ अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत बीते मंगलवार को वह खरसिया विधानसभा के एक गांव पहुंचे थे जहां की हालत भी काफी खराब है। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश से बिजली खरीदकर हम दिल्ली में सस्ते दर पर लोगों को बिजली मुहैया कराते हैं, लेकिन इसी प्रदेश में बिजली उत्पादन होने के बाद भी खरसिया विधानसभा के उक्त गांव में इतनी बिजली नहीं थी कि कोई बच्चा रात को बिजली की रोशनी में पढ़ाई कर सके।