व्यवसायी संघ की यह कवायद, अप्रैल माह से लागू हुई। ऐसे में, रविवार की सुबह से ही मंडी की थोक हो या चिल्हर दुकान, किसी ने भी अपने दुकान नहीं खोले। सभी व्यवसायियों ने इस सफाई को लेकर अपना समर्थन दिया। इस बीच नगर निगम के कर्मचारी सुबह 6 बजे ही सफाई करने पहुंच गए थे। जो करीब 4-5 घंटे तक पूरी मंडी से कचरा को निकाल कर एक जगह एकत्रित किया। वहीं मंडी की नालियों को भी साफ किया। नालियों से निकले कचरा को शाम को उठाने की पहल की गई। जिससे माह के 29 दिन, शहरवासी गंदगी मुक्त इस सब्जी मंडी से सब्जी की खरीदारी कर सके।