इसके बाद दूसरा मैच कन्या महाविद्यालय रायगढ़ व टीएलसी कॉलेज जांजगीर-चांपा के बीच खेला गया। जिसमें टीएलसी कॉलेज की टीम ने 1-0 से मैच को जीत लिया। इसके बाद फायनल मैच जाजवल्य कन्या महाविद्यालय की टीम व टीएलसी टीम के बीच मैच शुरू हुआ। जिसमें दोनों ही टीम के खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन कर मैच खत्म होने तक 1-1 गोल किया। ऐसे में मैच बराबरी का रहा। इसके बाद दोनों ही टीम को पैनाल्टी शॉट खेलाया गया। जिसमें दोनों ही टीम ने 3-3 गोल कर फिर से बराबरी में रहे। ऐसे में मैच निर्णायकों के द्वारा फिर से पैनाल्टी शॉट खेलाया गया। जिसमें 1-1 गोल करने के बाद अंतिम में गोल्डन गोल मार कर जाजवल्य कन्या महाविद्यालय की टीम ने मैच जीत लिया। इस दौरान मैच निर्णायक नर्वदा पैंगवार, राकेश खड़वार, ओमप्रकाश सहित अन्य खिलाड़ी व कॉलेज के प्राध्यपक मौजूद थे।