इसके दौरान श्रमदान कर स्थाई प्रकृति के निर्माण कार्य कराए जाने का सुझाव दिया गया थाए जिसे अमल में लाते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने श्रमदान की ऐसी मिसाल खड़ी की कि उन्होंने स्वयं मिस्त्री, रेजा, श्रमिक बनकर राष्ट्रीय युवा सप्ताह के दौरान श्रमदान से बहुत बड़े चबूतरा का निर्माण कर लिया। छात्र-छात्राओं के इस निर्माण कार्य में ईट सीमेंट एवं बालू उपलब्ध कराने में ग्राम पंचायत के सरपंच लोकेश्वर पटेल पति अश्विनी कुमार पटेल का सहयोग प्राप्त हुआ, वहीं शिक्षक नवीन पटेल ने भी अपने ट्रैक्टर से चबूतरा निर्माण के लिए बालू या रेत उपलब्ध कराया। रासेयो स्वयंसेवियों के इस विशेष योगदान पर गांव के प्रबुद्ध जनों ने सराहना करते हुए इन्हें प्रोत्साहन दिया एवं श्रमदान के प्रति विद्यार्थियों के समर्पण को प्रेरक बताते हुए मुक्त कंठ से प्रशंसा की।