16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: वाहन जांच के दौरान कार से 8 लाख नगद जब्त

CG News: आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त कराने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसटी टीम के साथ थानों का पुलिस बल निर्वाचन व्यय, संदिग्ध रकम तथा चुनाव प्रभावित वस्तुओं की आवाजाही पर निगाह रखे हुए है।

less than 1 minute read
Google source verification
Crime News: वाहन जांच के दौरान कार से 8 लाख नगद जब्त

Crime News: वाहन जांच के दौरान कार से 8 लाख नगद जब्त

रायगढ़। CG News: आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त कराने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसटी टीम के साथ थानों का पुलिस बल निर्वाचन व्यय, संदिग्ध रकम तथा चुनाव प्रभावित वस्तुओं की आवाजाही पर निगाह रखे हुए है।

यह भी पढ़ें: Diwali Festival 2023: नटवर स्कूल मैदान में सज गई दीया व पूजा सामग्री की दुकानें

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक क्रेटा कार से 8 लाख नगद जब्त किया है। यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने की है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर वाहन चेकिंग दौरान ढिमरापुर चौक पर कोतवाली पुलिस ने एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार के अंदर रखा लाल रंग के बैग में 500-500 के 16 बंडल कुल 8 लाख रुपए नकद रखा पाया। वाहन में उपस्थित ओम प्रकाश गुप्ता पिता आलेख गुप्ता उम्र 32 साल निवासी केसला थाना जूटमिल से बैग में रखे रकम के संबंध में पूछताछ कर विधिवत नोटिस देकर नोटिस का अनुकूल जवाब प्राप्त नहीं होने पर अनावेदक ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करना पाया गया।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023: लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग की सहभागिता जरूरी, अवश्य करें मतदान

ऐसे में कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध रकम को धारा 102 सीआरपीसी के तहत जब्त कर लिया है। वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय को कार्रवाई से अवगत कराया गया है। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, प्रधान आरक्षक हेमंत पात्रे, दिलीप भानु, आरक्षक कोमल तिवारी की अहम भूमिका रही है।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023: टिकट से वंचित हुए तो प्रत्याशी के साथ खुद को निकाय का दावेदार बताकर कर रहे प्रचार