CG Election 2023: लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग की सहभागिता जरूरी, अवश्य करें मतदान
रायगढ़Published: Nov 10, 2023 02:38:54 pm
CG News: मतदान के प्रति लोग जागरूक होंगे तो अच्छी सरकार मिलेगी। हर वर्ग को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता दर्ज करना चाहिए।


CG Election 2023: लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग की सहभागिता जरूरी, अवश्य करें मतदान
रायगढ़। CG News: मतदान के प्रति लोग जागरूक होंगे तो अच्छी सरकार मिलेगी। हर वर्ग को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता दर्ज करना चाहिए। इस महापर्व में चाहे युवा हो या चाहे वृद्ध हम सबको आगे आकर मतदान करना चाहिए। मतदान हमारा अधिकार है। स्वयं तो मतदान करें ही साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो सके। साथ ही एक अच्छा जनप्रतिनिधि चुनना है जो हम सबका आवाज बुलंद कर सके। अब मतदान के लिए मात्र कुछ ही दिन शेष रह गया है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए जगरूक करना हम सबका कर्तव्य है।