स्व. टेकमल देवांगन की पांच पुत्रियां हैं। जिसमें पद्मा, संजूलता, निर्मला, संतोषी और मिनू देवांगन हैं। पदमा देवांगन रायगढ़ फूड ऑफिस में कार्यरत हैं, तो संजूलता देवांगन रायपुर में सिविल जज हैं वहीं संतोषी शिक्षिका हैं। स्व. देवांगन की जज बेटी संजूलता ने बताया कि उनके पिता की ही इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार सभी बेटियां मिलकर करें। ऐेसे में पिता की मौत के बाद वो सभी एक साथ उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुईं और उनकी बड़ी बहन ने पिता को मुखाग्नि दी। स्व. टेकमल की बेटियों ने बताया कि उनके पिता जानते थे कि उन्हें कोई बेटा नहीं है पर कभी बेटियों को कम नहीं समझा वो खुद ही यह कहते थे कि उनका अंतिम संस्कार बेटियां ही करेंगी।