20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 साल से फाइलों में फंसी है पीएचसी को सीएचसी बनाने की मांग

CG News : छाल में स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ही है। खास बात यह है यह क्षेत्र कोल माइस का एरिया तो है।

2 min read
Google source verification
10 साल से फाइलों में फंसी है पीएचसी को सीएचसी बनाने की मांग

10 साल से फाइलों में फंसी है पीएचसी को सीएचसी बनाने की मांग

रायगढ़। CG News : छाल में स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ही है। खास बात यह है यह क्षेत्र कोल माइस का एरिया तो है। छाल में तीन कोल माइंस हैं। हालांकि इसमें एक ही एक लात खुली खदान संचालित है। यहां प्रतिवर्ष 6 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य है। उक्त कोयला उत्पादन का परिवहन भारी वाहनों से होता है।

भारी वाहनों के आवागमन से क्षेत्रवासी धूल डस्ट से परेशान होते हैं। साथ ही आए दिन हादसा भी होता है। इसके अलावा यह क्षेत्र हाथी व अन्य जंगली जानवर से प्रभावित क्षेत्र है। ऐसे में यहां स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाए जाने की मांग वर्षों से की जा रही है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विस्तार करते हुए यहां स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाया जाए, लेकिन उनकी मांग वर्षों से पूरी नहीं हो रही है। इसके पीछे ग्रामीण यह तर्क दे रहे हैं कि पीएचसी में ज्यादा स्वास्थ्य सुविधा नहीं होता। ऐसे में उनका सामान्य उपचार तो यहां हो जाता है, लेकिन किसी प्रकार से आपात स्थिति निर्मित होती है कि उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए जिला मुख्यालय पर आश्रित होते हैं। आपात स्थिति की वजह से कई बार अप्रिय स्थिति भी निर्मित हो जाती है।

क्षेत्र की जनता आज धूल डस्ट भरे छाल क्षेत्र में जीवन यापन करने को मजबूर है। छाल क्षेत्र में कोयला खदान के कारण उड़ रहे धूल से लोगों को पहले ही काफी दिक्कत होती थी। जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के कारण वर्षों से छाल क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं बन सका और लोगों को बेहतर स्वस्थ्य सुविधा नही मिल पा रही है।

चंद्र शेखर सिंह ठाकुर, क्षेत्रीय ग्रामीण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 80 हजार आबादी होना चाहिए। यह छाल क्षेत्र के लोग व माइंस एरिया को मिला कर पूरा हो सकता है। इसके बाद भी यहां के जनप्रतिनिधि सत्ता व विपक्ष में रहकर क्षेत्र के लोगों की यह मांग पूरी नहीं करा पा रहे हैं।

दिलीप यादव, क्षेत्रीय ग्रामीण
पूर्व में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के लिए डॉक्टर पैकरा के दिए कागजों के आधार पर आगे अग्रेसित किया जा चुका था, लेकिन अब तक कुछ होता नहीं दिखा। स्वास्थ सुविधाओं के अभाव का दंश क्षेत्र के ग्रामीण निष्क्रिय जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल के कारण झेल रहे हैं।

लालू ठाकुर, क्षेत्रीय ग्रामीण
छाल क्षेत्र में लोगों को हर तरह की समस्यों से जूझना पड़ता है। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसमी बीमारियों से लेकर सड़क दुर्घटना व जंगली जीव जंतु के साथ जंगली जानवरों का भय हमेशा बना रहता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में और सुविधा होती तो बेहतर उपचार लोगों को मिलता।

साहेब लाल साहू, क्षेत्रीय ग्रामीण