19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रास्ता रोककर युवक पर पेट्रोल छिड़का, फिर… इलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव के दो युवकों पर शक

CG News: रायगढ़ जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खरसिया थाना क्षेत्र में एक युवक को रास्ता रोककर पहले मारपीट की गई और फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

2 min read
Google source verification
रास्ता रोककर युवक पर पेट्रोल छिड़का, फिर… इलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव के दो युवकों पर शक(photo-patrika)

रास्ता रोककर युवक पर पेट्रोल छिड़का, फिर… इलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव के दो युवकों पर शक(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खरसिया थाना क्षेत्र में एक युवक को रास्ता रोककर पहले मारपीट की गई और फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

CG News: बैंक काम से निकला था, रास्ते में हुआ हमला

मृतक की पहचान शिव प्रसाद पटेल, निवासी चपले के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार 16 फरवरी को वह बैंक कार्य से मौहापाली गया था। रात करीब 10:30 बजे वह घर लौट रहा था, तभी भांठापारा बस्ती के पास दो लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया और बाद में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया।

इस हमले में शिव प्रसाद लगभग 60 प्रतिशत तक झुलस गया। घटना की जानकारी परिजनों को अगले दिन सुबह मिली, जिसके बाद उसे तत्काल खरसिया अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां बुधवार शाम करीब 6 बजे उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध

परिजनों ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में दो युवक शिव प्रसाद को रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं दो युवकों- निलेश डंजारे और गंगाराम उर्फ कृष्णा-पर हत्या का संदेह जताया गया है। दोनों आरोपी गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

एक संदेही हिरासत में, दूसरे की तलाश जारी

पुलिस ने मामले में निलेश डंजारे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि दूसरे संदेही की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में लूटपाट की आशंका भी जताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि दोनों युवक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और देर रात राहगीरों से मारपीट व लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।