18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Shutdown: बिजली गुल! 6 घंटे तक इस जिले में नहीं रहेगी लाइट, 28 इलाके होंगे प्रभावित…

Big Shutdown: रायगढ़ शहर में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चल रहे मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को करीब साढ़े छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
बिजली गुल! 6 घंटे तक इस जिले में नहीं रहेगी लाइट(photo-patrika)

बिजली गुल! 6 घंटे तक इस जिले में नहीं रहेगी लाइट(photo-patrika)

Big Shutdown: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चल रहे मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को करीब साढ़े छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार 33/11 केवी उपकेंद्र मिठ्ठूमुड़ा में स्थापित पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा, जिसके लिए सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक सप्लाई बंद रखी जाएगी।

विभाग ने बताया कि मिठ्ठूमुड़ा सब स्टेशन से निकलने वाले तीन फीडरों से जुड़े 28 से अधिक इलाकों में शटडाउन का असर पड़ेगा। इससे शहर के दूसरे हिस्से के लगभग सभी प्रमुख मोहल्लों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

Big Shutdown: ये इलाके रहेंगे प्रभावित

मिठ्ठूमुड़ा दुर्गा चौक, झोपड़ी पारा, हीरानगर, कालिंदी प्राइड्स, कालिंदी कुंज कॉलोनी, एफसीआई गोदाम, गुरु घासीदास नगर, जेवीजी छाया कॉलोनी, मिशनरी शांति दान क्षेत्र। इसके अलावा मिठ्ठूमुड़ा दुर्गा चौक से राजीव नगर रोड (दोनों ओर), दर्री तालाब एरिया, कृष्णा नगर, ईरानी मोहल्ला, राजीव नगर क्षेत्र भी प्रभावित रहेगा।

मिठ्ठूमुड़ा बोरा गोदाम, गोगा मंदिर चौक, कान्हा हॉस्पिटल, पुराना बस स्टैंड, जुटमिल थाना क्षेत्र के साथ ही जुटमिल झोपड़ी पारा, कैदीमुड़ा, विश्वासगढ़ चर्च, बाजीराव पारा, मौदहा पारा, पटेल कॉलोनी, कल्याण कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी और पाइप फैक्ट्री क्षेत्र में भी निर्धारित समय तक बिजली बंद रहेगी।

समय में हो सकता है बदलाव

बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्य की प्रगति के अनुसार शटडाउन की अवधि में बदलाव संभव है। नागरिकों से अपील की गई है कि आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली से संबंधित उपकरणों को सावधानीपूर्वक उपयोग में लें। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।