1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायगढ़

मोदी जी के राज में खतरे में है लोकतंत्र : गिरीश देवांगन

रायगढ़. राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने की बात को लेकर कांग्रेस सिलसिलेवार प्रेसवार्ता ले रही है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने प्रेसवार्ता ली। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी जी के राज में विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र खतरे में है।

Google source verification

रायगढ़. राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने की बात को लेकर कांग्रेस सिलसिलेवार प्रेसवार्ता ले रही है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने प्रेसवार्ता ली। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी जी के राज में विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र खतरे में है।
वहीं उन्होंने कहा कि मोदी जी से सवाल पूछना अपराध हो गया है। राहुल गांधी में हिम्मत थी कि उन्होंने सवाल पूछा। संसद में राहुल गांधी ने अडानी और मोदी के रिश्तों पर सवाल पूछा। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडग़े ने भी सवाल उठाया, लेकिन उनके सवाल को ही संसद से विलोपित कर दिया गया।
वहीं उन्होंने कहा कि संसद के नियम अनुसार राहुल गांधी ने लोक सभा अध्यक्ष को दो बार लिखित में अनुरोध किया कि उन्हें संसद में जवाब देने दे, लेकिन संसद में उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया गया। वहीं दूसरे घटनाक्रम को लेकर उनका कहना था कि कर्नाटक में राहुल गांधी चुनावी भाषण देते हैं। भाजपा के विधायक गुजरात के सुरत शिकायत दर्ज कराई जाती है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत पर गुजरात उच्च न्यायालय से रोक लगाने की मांग की तो हाई कोर्ट ने रोक लगा दी। इसके तत्काल बाद शिकायतकर्ता ने गुराज उच्च न्यायालय में ही रहने के अपने अनुरोध को वापस ले लिया। निचली अदालत में सुनवाई फिर से शुरू हुई। ट्रायल कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी ठहराया अधिकतम दो साल की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के २४ घंटे बाद लोक सभा सचिवालय ने राहु गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी। उनका कहना था कि कांग्रेस न्यायिक प्रक्रिया पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं। इसमें वे यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि भाजपा राहुल गांधी से डरी हुई है। यहीं कारण है कि उन्हें रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
गली मोहल्ले में बनाएंगे संसद
प्रेसवार्ता के दौरान गिरीश देवांगन का कहना था कि राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करते हुए भाजपा की मंशा उन्हें संसद में सवाल पूछे जाने से रोकने की है, लेकिन कांग्रेस नहीं डरेगी। वे गली मोहल्लों में संसद बनाते हुए लोगों के बीच जाएगी और तानाशाह सरकार की कारगुजारियों को बताएगी। राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के बाद भी वे उनकी आवाज को नहीं दबा सकेंगे।
प्रेसवार्ता में उनकी रही उपस्थिति
प्रेसवार्ता के दौरान रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार, महापौर जानकी काटजू, सभापति जयंत ठेठवार, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला, अरुण मालाकार, दीपक पाडेंय, सहित अन्य कांग्रेसी बड़ी संख्या में मौजूद थे।