
प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से डिस्पोजल व प्लास्टिक का हो रहा उपयोग
रायगढ़. केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के बाद राज्य शासन ने सभी एजेंसियों को प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया, लेकिन इसके बाद भी इसका उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है, वहीं स्थिति यह है कि यत्र-तत्र फेके जाने के कारण नालिया हो रही जाम तो डंपिग यार्ड भी कचरे से पट रहा है।
गौरतलब हो कि शहर के सभी कचरा यार्ड हो या फिर शादी स्थल, सभी जगह कचरे के ढेर, सिंगल यूज प्लास्टिक व डिस्पोजल ग्लास से नालियां बजबजा रही है। जिससे प्रतिबंध पूरी तरह से बेअसर दिखाई देने लगा है। वहीं निगम क्षेत्र में प्रतिबंध के बाद भी भारी मात्रा में डिस्पोजल, पॉलीथिन और अन्य सिंगल यूज उत्पाद भारी मात्रा में खप रहा है। साथ ही घरों से निकले वाले कचरे में भी पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक बड़ी मात्रा में निकल रहा है। जिसे कचरे से प्लास्टिक को अलग कर उसे रिसाइकिल करना है, लेकिन प्रतिबंध के बाद भी रिसाइकिलिंग 1 फीसदी भी रायगढ़ में नहीं है। बहरहाल प्रतिबंध को लेकर जिम्मेदार विभाग के ढुलमूल रवैय्ये से यह आदेश कागजों तक ही सिमट कर रहा गया है। जिसका असर प्रयावरण पर भी पड़ रहा है। वहीं अगर गौर करें तो शहर के केलो नदी में भी प्लास्टिक कचरे जाम रहा है। जिससे पानी भी प्रदुषित हो रहा है।
लोकल उत्पाद में भी प्लास्टिक का उपयोग
जिले में कई छोटे-बडे कंपनी है जो जो विभिन्न खाद्य पदार्थ को प्लास्टिक में पैक किया जाता है, जिससे आम लोगों द्वारा उसके उपयोग के बाद प्लास्टिक को यहां-वहां फेक दिया जा रहा है, जिसके चलते नालियां भी हमेशा जाम पड़ी रहती है। साथ ही इन कंपनियों में उपयोग होने वाले प्लास्टि के मानकों की जांच समय-समय पर नहीं होती है, जिसके चलते उत्पादक द्वारा बेरोक-टोक के इसका उपयोग कर रहे हैं।
होलसेल में खपाया जा रहा डिस्पोजल को
गौरतलब हो कि कंपनियों में तैयार हो रही डिस्पोजल गिलास सीधे होलसेल दुकानों में पहुंच रही है, जहां से छोटे दुकानदार आसानी से खरीदकर इसका बिक्री कर रहे हैं। वहीं इन दिनों डिस्पोजल गिलास का रेट भी काफी बढ़ गया है, जिसका लाभ दुकानदारों को हो रहा है। यही वजह है कि सख्ती के बाद भी बाजारों में पॉलीथिन बैग उपलब्ध हैं।
नाली सफाई के दौरान निकल रहा प्लास्टिक
गाौतलब हो कि शहर के नालियों से लेकर नालों में आमजनों द्वारा प्लास्टिक व डिस्पोजल को फेक दिया जाता है, जिससे हमेशा जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। वहीं जब नालियों की सफाई होती है तो बड़ी मात्रा में डिस्पोजल व अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक बड़ी मात्रा में निकलता है। हालांकि नगर निगम द्वारा बीच-बीच में शहर के होलसेल दुकानों में दबिश दी जाती है और उनके कब्जे से जब्त भी होता है, जिससे अब दुकानदारों द्वारा इसे अलग से गोदाम में रखने लगे हैं, जो अधिक रेट में बिक्री कर रहे हैं। ऐसे में अब निगम के कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगा है। वहीं लोगों का कहना है कि अगर प्लास्टिक जब्ती होने पर कड़ी कार्रवाई होती तो बिक्री व उपयोग दोनों पर रोक लगता।
Published on:
05 Feb 2023 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
