रायगढ़. खरसिया थाना क्षेत्र के अंजोरपाली स्थित एक किराना दुकान में पीछे के दरवाजे से अज्ञात लोगों ने प्रवेश कर चोरी की है। खास बात तो यह है कि आरोपी, दुकान में रखे करीब 5 किलो काजू व बादाम को खाने के साथ उसे चोरी के ले गए हैं। उसके साथ ही गल्ले में मौजूद करीब 20 हजार के कैश व सीसी कैमरा के सेटअप को भी पार कर दिया है। जिससे आरोपियों की पहचान ना हो सके। पीडि़त व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरेापी के खिलाफ चोरी कही धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।