16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : बारूद से भरी पूरी गाड़ी पुलिस की पकड़ में, 4 आरोपी भी हिरासत में पूछताछ जारी

बड़ी मात्रा में नाईटे्रट पावडर बरामद

2 min read
Google source verification
बड़ी मात्रा में नाईटे्रट पावडर बरामद

बड़ी मात्रा में नाईटे्रट पावडर बरामद

रायगढ़. विस्फोटक की अवैध खरीदी बिक्री के मामले में क्राईम ब्रांच व सारंगढ़ पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए विस्फोटक से भरी एक वैन को पकड़ा है।

जिसमें 120 बोरी नाईट्रेट पावडर, 2 सौ डेटोनेटर तथा 20 बारूद की बत्ती बरामद की है। पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश के बाद अब तक की इस बड़ी कार्रवाई में प्रकाश अग्रवाल सहित अन्य 3 लोग हिरासत में लिए गए हैं। साथ ही साथ एक टीम जांजगीर चांपा भी रवाना कर दी गई है।

नक्सली प्रभावित सारंगढ़ क्षेत्र के आसपास इस प्रकार की अवैध विस्फोटक की खरीदी बिक्री होने के मामले में पुलिस टीम ने बकायदा नाकेबंदी करके बड़ी मात्रा में विस्फोटक पकड़ा है।

इस संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि देर रात क्राईम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी, कि टिमरलगा क्षेत्र में एक वैन से बड़ी मात्रा में विस्फोटक उतारा जा रहा है। प्रकाश अग्रवाल नामक व्यक्ति इस क्षेत्र में क्रशर उद्योगों को अवैध रूप से बारूद की सप्लाई करते आ रहा था।

इसी व्यापारी के यहां 120 बोरी नाईट्रेट पाउडर, 2 सौ नग डेटोनेटर की छड़ तथा 20 बारूद की बत्ती सहित अन्य कई सामान जब्त किए हैं। जिस वैन को क्राईम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है। उसके पास न तो ट्रांसपोर्टिंग संबंधी कोई कागजात थे, और न ही बारूद के कागजात।

पूछताछ के दौरान वैन चालक अपने साथियों के साथ भागने की कोशिश कर रहा था। जिसे पुलिस ने देर रात ही दबोच लिया। वहीं विस्फोटक मंगाने वाले प्रकाश अग्रवाल को भी भागने के बाद एक ढ़ाबे से गिरफ्तार किया। चूंकि पूरे मामले में प्रकाश अग्रवाल ही मुख्य सरगना है। जो जांजगीर चांपा से अवैध रूप से विस्फोटक की खेंप मंगाकर आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करता था।


इस पूरे मामले में पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि चूंकि मामला काफी गंभीर है और सारंगढ़ क्षेत्र पहले से ही नक्सली प्रभावित रहा है और समय- समय पर नक्सलियों की आवक होने की जानकारी मिलती रही है। ऐसे में बिना कागजात के विस्फोटक आना अपने आप में बड़ी घटना है।

इसलिए अवैध रूप से विस्फोटक की खरीदी बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक टीम जांजगीर चांपा भी रवाना की गई है। उनका कहना है कि जिस वैन से विस्फोटक का जखीरा लाया जा रहा था। वह जांजगीर चांपा की बताया जा रहा है और उस व्यापारी के साथ-साथ बिचौलियों को भी जल्द ही धर दबोचा जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

रायगढ़

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग