
रायगढ़. धरमजयगढ़ के सिटी पब्लिक स्कूल में हुए चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में शामिल चार नाबालिग व एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उनके बताए अनुसार कबाड़ी के दुकान से प्रोजेक्टर सिस्टम को जब्त कर लिया गया है। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 सितंबर से स्कूलों में दशहरे की छुट्टी शुरु हो गई थी, जोकि 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक थी। इस दौरान किसी अज्ञात चोर ने धरमजयगढ़ स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में धावा बोल दिया। चोरों द्वारा स्मार्ट क्लास रूम के खिड़की का रॉड निकालकर अंदर प्रवेश किया गया और अंदर से प्रोजेक्टर सिस्टम को पार कर दिया गया। जिसकी कीमत 79 हजार रुपए बताई जा रही है।
वहीं स्कूल के गोदाम में रखे लोहे के 03 दरवाजे व एक लोहे के सीढ़ी को भी पार कर दिया गया। जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है।
इस प्रकार अज्ञात चोरों ने कुल 89 हजार रुपए के सामानों को पार कर दिया था। 03 अक्टूबर को जब स्कूल का ताला खुला तो स्कूल प्रबंधन को स्कूल में हुए चोरी का खुलासा हुआ। इसके बाद स्कूल के संचालक हाजी उस्मान गनी मेमन ने 04 अक्टूबर को इसकी शिकायत धरमजयगढ़ थाने में की थी। ऐसे में पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज आरोपियों की पतासाजी कर रही थी।
ऐसे पकड़े गए आरोपी - पुलिस ने बताया कि इस मामले में क्षेत्र के चोरों की कुंडली खंगाली जा रही थी। वहीं मुखबिर का भी जाल बिछाया गया था। तभी पुलिस को जानकारी मिली कि धांगरनाला क्षेत्र का परिचितो यादव चोरी के मामलों में संलिप्त रहता है, इस मामले में भी उसकी संलिप्तता है। ऐसे में पुलिस परिचितो को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबुल लिया।
परिचितो ने पुलिस को बताया कि उसके साथ 04 नाबालिगों ने मिलकर सिटी पब्लिक स्कूल में चोरी की है। जिसका सामान उसे बबला कबाड़ी उर्फ धरमेन्द्र मिश्रा को बेचा है। जिसके पास परिचितो ड्रायवरी का काम करता था। ऐसे में पुलिस बबला कबाड़ी के यहां पहुंची और प्रोजेक्टर सिस्टम को जब्त किया। वहीं लोहे के सामानों को बबला कबाड़ी द्वारा पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित प्लांट में भेजे जाने की बात कही गई।
70 रुपए में बेचा प्रोजेक्टर सिस्टम- पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 79 हजार के प्रोजेक्टर सिस्टम को कबाड़ी के पास 70 रुपए में बेच दिया था। वहीं लोहे के सामान को हजारों रुपए में बेचा था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिगों को बाल सुधार गृह तथा परिचितों को रिमांड में जेल भेज दिया गया है। वहीं उनके पास से बिक्री के ०६ हजार रुपए को जब्त कर लिया गया है।
Published on:
08 Oct 2017 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
