4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

27.41 लाख के गबन का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

Raigarh Crime News: लोक सेवा केंद्र के संचालक 27.41 लाख रुपए गबन कर विगत दो माह से फरार चल रहा था।

2 min read
Google source verification
Fugitive accused of embezzlement of Rs 27.41 lakh arrested Raigarh

आरोपी हुआ गिरफ्तार

रायगढ़। CG Crime News: लोक सेवा केंद्र के संचालक 27.41 लाख रुपए गबन कर विगत दो माह से फरार चल रहा था, जिसे कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

इस संबंध में कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत 27 जुलाई को रिपोर्टकर्ता शशांक शेखर ने शिकायत दर्ज कराया था कि इसकी वे-वर्ल्ड कंपनी द्वारा प्रतिदिन रकम सेवा केंद्रों के संचालकों को अंतरित की जाती थी। सेवा केंद्रों के संचालकों द्वारा लाभार्थियों से प्राप्त शुल्क व रकम प्रतिदिन फर्म "वे वर्ल्ड कंपनी" को वापस करना होता था। कंपनी ने "सेवा केंद्र गेरवानी" रायगढ़ में स्थापित किया गया है। जिसका संचालन गेरवानी निवासी मुकेश शर्मा द्वारा किया जा रहा था। ऐसे में गेरवानी सेवा केन्द्र के संचालक मुकेश शर्मा 09 दिसंबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक 96,60,455 रुपए व्यापार के लिए अंतरित किया, जिसमें से 69,19,016 रूपए वापस किया गया।

यह भी पढ़े: World Spine Day : सही ढंग से बैठिए, वरना समय से पहले हो जाएंगे बूढ़े

शेष रकम 27,41,439 रूपए वापस नहीं किया। जिससे मुकेश शर्मा से रकम की मांग करने पर उसने बताया कि एक प्रतिशत प्रतिदिन ब्याज की दर पर कंपनी की रकम को चमेली सिदार को दे दिया है। ऐसे में जब चमेली सिदार से जानकारी लेने पर रकम प्राप्त करना और जल्द ही रकम वापस करने का आश्वासन दी पर दोनों रकम वापस नहीं किए। जिससे कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धारा 409, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। ऐसे में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक शनिप रात्रे ने आरोपियों की पतासाजी के लिये क्षेत्र में मुखबिर लगा रखा था। जिससे 13 अक्टूबर के दोपहर में मुखबिर सूचना मिली कि आरोपी मुकेश शर्मा पिता सुरेश शर्मा (26 वर्ष) विजयनगर गेरवानी में हैं, जिससे पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मुकेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। ऐसे में जब आरोपी मुकेश शर्मा से रकम के संबंध में पूछताछ किया गया तो उसने आरोपी चमेली सिदार से मिलकर रकम गबन करने की बात स्वीकार की है। जिससे उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

महिला आरोपी फरार

वहीं मुकेश शर्मा से पूछताछ के बाद यह बात सामने आई कि 27.41 लाख रुपए गबन करने में उसका साथ चमेली सिदार भी दी है, जिससे पुलिस अब उसे भी गिरफ्तार करने लगातार दबिश दे रही है, लेकिन फिलहाल वह फरार है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि उसे भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े: जिला जेल में 14 पुरुष और तीन महिला बंदियों ने रखा नवरात्रि का उपवास, की गई फलाहार की व्यवस्था