
निरस्त करने के बाद किया गया है रि-टेंडर
रायगढ़. शहर के आधा दर्जन से अधिक मोहल्ले के लोगों को इस बारिश भी जर्जर सड़कों पर आवागमन करना पड़ेगा। हालांकि निगम ने सड़क निर्माण के लिए टेंडर कर दिया है, लेकिन टेंडर की प्रक्रिया पूरी करते हुए बारिश का शुरू हो जाएगा। ऐसे में यह कार्य इस बारिश नहीं हो सकेगा। इससे लोगों को जर्जर सड़क पर ही आवागमन करना पड़ेगा।
नगरीय निकाय प्रशासन ने शहर विकास के लिए 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी। इस राशि से निगम के द्वारा 1116.38 लाख रुपए से कांक्रीटीकरण सड़क निर्माण का प्रस्ताव बनाया तो 883.60 लाख से डामरीकरण के लिए प्रस्ताव बनाया। राशि स्वीकृत होने के बाद निगम ने कांक्रीटीकरण व डामरीकरण के लिए अलग-अलग किश्तों में टेंडर करना शुरू किया।
करीब एक माह के भीतर टेंडर की प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें करीब आधा दर्जन डामरीकरण सड़कों का टेंडर लेने के लिए कोई ठेकेदार नहीं आए। वहीं कुछ सड़क में दर कम आने पर निगम ने निरस्त कर दिया। वहीं इन सड़कों के लिए दोबारा टेंडर किया गया। मौजूदा समय में यह सड़क टेंडर की प्रक्रिया में है।
विभागीय अधिकारियों की माने तो टेंडर की प्रक्रिया होने में एक माह का और समय लग जाएगा। वहीं वर्क आर्डर और अनुबंध की प्रक्रिया पूरी होते तक बारिश शुरू हो जाएगी। इससे सड़क का काम नहीं हो सकेगा। खास बात यह है कि नगर निगम में पिछले दो साल से फंड का अभाव बना हुआ था। ऐसे में नगरीय निकाय प्रशासन के द्वारा दो किश्तों में 30 करोड़ रुपए जारी किया गया। पहले किश्त में 10 करोड़ रुपए दी गई। वहीं दूसरे किश्त में 20 करोड़ स्वीकृत किया गया। राशि स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है।
काम नहीं आई तेजी
राशि स्वीकृत होने के बाद निगम के द्वारा बारिश को लेकर ही तेज गति से काम किया जा रहा है। सबसे पहले टेंडर की प्रक्रिया को पूरा किया गया। ताकि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य करवाया जा सके। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद विकास यात्रा के दौरान कई सड़कों का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन कुछ सड़कों का काम लटक गया। ऐसे में निगम की यह तेजी भी काम नहीं आई।
यहां के लोग होंगे परेशान
नगर निगम के द्वारा शहर के वार्ड क्रमांक 16 स्थित राजा शुक्ला घर से होंडा शो रूम तक डामरीकरण कार्य के लिए 39 लाख रुपए का टेंडर किया गया था, जिसे लेने कोई ठेकेदार नहीं आया। इसमें प्रमुख रूप से अंबेडर चौक व स्टेशन चौक तक निर्माण के लिए टेंडर किया गया था, उक्त सड़क का काम लेने के लिए भी कोई ठेकेदार नहीं आया। हालांकि दोबारा टेंडर किया गया है, लेकिन इस बारिश में सड़क निर्माण नहीं होने की बात कही जा रही है।
फैक्ट फाइल
-1116.38 लाख से बनेंगे सीसी सड़क
-883.60 लाख से बनेंगे बीटी सड़क
-1999.98 लाख हुई स्वीकृत
-शहर के कई सड़कों का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। हालांकि निगम के द्वारा कुछ सड़कों का दोबारा टेंडर कराया गया है, लेकिन इसकी प्रक्रिया पूरी होते-होते बारिश का सीजन भी आ जाएगा। इससे निर्माण कार्य नहीं हो सकेगा।
-शाखा यादव, पार्षद, कांग्रेस
-सड़क निर्माण के लिए टेंडर किया जा चुका है। कई सड़क का निर्माण कार्य पूरा भी हो चुका है। कुछ सड़कों के टेंडर में तकनीकी त्रृटियों की वजह से दोबारा टेंडर किया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण करवाया जाएगा।
-आरके भोजसिया, ईई, नगर निगम
Published on:
16 Jun 2018 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
