
छोटे खैरा में हुए हिंसक वारदात में एक महिला की हत्या के बाद अधिकांश आरोपी फरार हो गए हैं। जिन्हें पकडऩे के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों के लिए रवाना
रायगढ़. छोटे खैरा में हुए हिंसक वारदात में एक महिला की हत्या के बाद अधिकांश आरोपी फरार हो गए हैं। जिन्हें पकडऩे के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों के लिए रवाना हो गई है। वहीं इस मामले में 13 आरोपियों को घटना दिनांक को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जिन्हें 09 जनवरी को रिमांड में जेल भेज दिया गया है। घटना सारंगढ़ थाना क्षेत्र की है।
ज्ञात हो कि 08 जनवरी की सुबह ग्राम छोटे खैरा निवासी रामलाल साहू और मनिजर साहू के बीच खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके कुछ धंटे बाद खूनी संघर्ष शुरू हो गया था। जिसमें मनिजर साहू व उसके बेटे तुलाराम साहू, हरिकृष्ण साहू, विनोद साहू व अन्य 25 लोगों ने लाठी डंडा लेकर बीच बस्ती स्थित तालाब के पास रामलाल साहू उसकी पत्नी केवराबाई साहू व बेटा यादराम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। इस खूनी संघर्ष में रामलाल की पत्नी केवराबाई की मौके पर ही मौत हो गई थी।
घटना के बाद सारंगढ़ पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 302, 323 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज करते हुए घटना दिनांक को ही 13 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें 09 जनवरी को रिमांड में जेल भेज दिया गया है। जबकि गिरफ्तारी के भय से एक दर्जन से अधिक आरोपी फरारी काट रहे हैं। जिन्हें पकडऩे के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
एक और गिरफ्तार- इस घटना में संलिप्त एक आरोपी बोधराम को पुलिस ने 09 जनवरी की सुबह छोटे खैरा गांव से ही गिरफ्तार किया है। जिसे रिमांड में भेजने की तैयारी चल रही है। पुलिस ने बताया कि बोधराम को यह पता नहीं था कि उसका नाम भी इस घटना में शामिल है।
वह भीड़ में घटना को अंजाम देकर बच निकलुंगा सोच रहा था, लेकिन इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद पुलिस की नजर हर आरोपियों पर बनी है। वहीं सूत्रों के अनुसार बोधराम की गिरफ्तारी के बाद गांव में चोरी-छिपे रह रहे अन्य आरोपी भी चुपके से गांव छोड़ कर भाग गए हैं।
गांव में बना हुआ है तनावपूर्ण माहौल- 08 जनवरी को हुए इस भयावह घटना के बाद पूरे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। कब गांव में कोई अनहोनि घटना हो जाए, यह कहा नहीं जा सकता। ऐसे में पुलिस की एक टीम 24 घंटे के लिए गांव में तैनात है, जो माहौल को शांत करने में लगे हुए हैं। अभी स्थिति नियंत्रण में है।
आरोपियों को पकडऩे पुलिस की तीन टीम गठित- पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की तीन टीम बनाई गई है। प्रत्येक टीम में एक अधिकारी व चार कर्मचारी शामिल हैं। जोकि आरोपियों को पकडऩे के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के लिए रवाना हो गए हैं। जिनके द्वारा संभावित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Published on:
10 Jan 2018 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
