शहर के अन्य मंदिरों में भी रही धूम
शहर के भुजबंधान तालाब स्थित राम मंदिर में भी कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में शाम से भजन, कीर्तन का शुरू हो गया था। रात 12 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इसी तरह जगन्नाथ मंदिर में भी जन्माष्टमी की धूम रही। यहां जगन्नाथ सेवा समिति के द्वारा रविवार की रात ही जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस दौरान यहां बच्चों के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।