25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेल – खेल में बच्चियों ने सब्जी बना कर खा लिया इसका फल, बिगड़ी तबीयत, हुआ ये हाल

फल खाने से चार मासूमों की बिगड़ी तबीयत, चल रहा उपचार .
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 17 Nov 2019, 5:07 PM IST

खेल - खेल में बच्चियों ने सब्जी बना कर खा लिया इसका फल, बिगड़ी तबीयत, हुआ ये हाल

खेल - खेल में बच्चियों ने सब्जी बना कर खा लिया इसका फल, बिगड़ी तबीयत, हुआ ये हाल

रायगढ़ . छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर अंतर्गत कोतमरा गांव में खेल-खेल में चार बच्चियों ने रतनजोत के बीज का सब्जी बनाकर उसे खा लिया। इसके बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगडऩे लगी। आनन-फानन में पीड़ित परिजनों ने बच्चियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया है। इस संबंध में अस्पताल पहुंचे बच्चियों के परिजनों ने बताया कि वे लोग ग्राम कोतमरा में रह कर रोजी-मजदूरी का काम करते हैं।

12 नवंबर को स्कूल की छुट्टी होने पर चार बच्चियां तमन्ना विश्वकर्मा (11), आयशना विश्वकर्मा (6) दोनों सगी बहन तथा सुजाता सिदार (7) और मिनाक्षी सिदार (8) दोनों सगी बहन, चारों मिलकर घर के बाहर खेल रहे थे। सुबह करीब 11 बजे खेल-खेल में बच्चियों ने पास में स्थित पेड़ से रतनजोत फल तोड़ लिया और उसके बीज की सब्जी बनाई। इसके बाद अज्ञानतावश बच्चियों ने उक्त सब्जी का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद अचानक से सभी बच्चियों की तबीयत बिगडऩे लगी और वे उल्टियां करने लगे। तभी आसपास के लोगों ने जब बच्चियों को इस स्थिति में देखा तो अनहोनी की आशंका पर तत्काल उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

रास्ते भर कर रहीं थीं उल्टियां
पीड़ित परिजनों ने बताया कि चारों बच्चियां अस्पताल लाते समय रास्ते भर उल्टियां कर रहीं थीं। जिससे पीडि़त परिजन सकते में आ गए थे। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि वे क्या करें। जैसे ही वे बच्चियों को लेकर अस्पताल पहुंचे, इसके बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया। रातभर बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिससे उसके परिजन एक मिनट भी नहीं सोए, लेकिन बुधवार की सुबह जैसे ही बच्चियों के स्वास्थ्य में सुधार आया तो पीडि़त परिजनों के जान में जान आई और उनके चेहरे पर खुशी देखी गई। फिलहाल अभी बच्चियां अस्पताल में ही हैं।

Click & Read More Chhattisgarh News.

महिलाओं से छेड़छाड़ करने के आरोप से बचने फाॅर्स ने नक्सली क्षेत्र में तैनात किया 60 महिला कमांडो की टीम, ये है खासियत

GF ने कहा साथ रहना है तो घरवालों से मांगों मेरा हाथ, सनकी आशिक ने वायरल किया अवैध संबंध बनाते पकड़े जाने की खबर

बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए सरकार देगी 25 लाख रूपए, ऐसे कर सकतें है आवेदन