
जिंदल कंपनी दोबारा जांच में पहुंची औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम
रायगढ़. जिंदल कंपनी में हुए हादसे जांच करने औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम बुधवार को दोबारा कंपनी में जांच करने पहुंची थी। हालांकि इससे पहले ही जब मामले की जानकारी मिली और विभागीय टीम जांच के लिए पहुंची तो घटना स्थल का काम बंद करा दिया था। पहले दिन जांच पूरा नहीं होने के बाद विभागीय अमला लौट आया था।
बुधवार को दोबारा पहुंची टीम ने जांच की। जांच में पंचर हुए गैस पाइप की जांच की। वहीं यह बताया जा रहा है कि पाइप फटने के कारण को जानने के लिए विभागीय अधिकारियों के द्वारा कुछ जांच के बिन्दु तय किए गए हैं। इन बिन्दुओं को लेकर जांच की जा रही है। इसमें गैस पाइप का मेंटेंनेंस किया रहा था या नहीं। इसके अलावा गैस पाइप की क्वालिटी किस प्रकार से थी। साथ ही उक्त पंचर होने वाली पाइप पुराना तो नहीं था। इस आधार पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम कंपनी प्रबंधन से पाइप से संबंधित दस्तावेजों की मांग की है। इसमें यह देखा जाएगा कि पाइप का कब लगाया गया और इसकी क्वालिटी क्या थी। जांच पूरा होने के बाद ही यह मामला आगे बढ़ेगा।
इससे पहले भी हो चुके हैं कई हादसे
जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड में इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। विभागीय सूत्रों की माने तो बीते करीब चार साल पर गौर करें तो ४० से अधिक हादसे हुए हैं। इस हिसाब से हर साल करीब १० हादसे जिंदल ग्रुप में हो रहे हैं।
ैक्या था मामला
बीते सोमवार को डीआरआई-टू में किलन चालू करने गैस की पाइप लाइन फट गया। इस हादसे से वहां काम कर रहे चार श्रमिक घायल हो गए। इसमें महेश कुमार पिता श्रीराम जतन (40 वर्ष) जेएसपीएल पतरापाली, राजकुमार चौहान पिता रामू चौहान (50 वर्ष) निवासी किरोड़ीमलनगर, विश्राम केंवट पिता हलनारायण केंवट (20 वर्ष) किरोड़ीमलनगर तथा धनेश्वर साहू पिता रामलाल साहू (32 वर्ष) किरोड़ीमलनगर शामिल थे। हालांकि दो लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी।
वर्सन
उक्त घटना के बाद मामले की जांच में विभागीय टीम बुधवार को भी जांच के लिए घटना स्थल पहुंची थी। जांच के लिए कंपनी प्रबंधन से कुछ दस्तावेजों की मांग की गई है। जांच के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
मनीष श्रीवास्तव, उप संचालक, औद्योगिक एवं सुरक्षा विभाग
Published on:
23 Nov 2022 09:38 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
