27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस से प्लास्टिक के झोले में मिला ये अवैध सामान, पढि़ए खबर…

- रायगढ़ जीआरपी मामले की कर रही जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 7 Jun 2018, 6:11 PM IST

आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस से प्लास्टिक के झोले में मिला ये अवैध सामान, पढि़ए खबर...

कलिंग उत्कल एक्सप्रेस से प्लास्टिक के झोले में मिला ये अवैध सामान

रागयढ़. पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से गांजा की खेप बरामद की गई है। बिलासपुर कंट्रोल की सूचना पर रायगढ़ जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई की उक्त गांजा की खेप को जब्त किया गया। गांजा, एक प्लास्टिक के झोले में हैं। जानकारों की मानें तो झारसुगड़ा रेलवे स्टेशन पर भी उत्कल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से बड़ी मात्रा में गांजा की खेप को जब्त किया गया है। रायगढ़ जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

सड़क मार्ग के साथ रेल मार्ग से भी मादक पदार्थ गांजा की सप्लाई की जा रही है। गुरुवार का इसका खुलासा उस समय हुआ, जब मुखबिर की सूचना मिली कि उत्कल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-४ में गांजा की खेप जा रही हैं। ऐसे में, बिलासपुर कंट्रोल ने रायगढ़ जीआरपी व आरपीएफ को इसकी सूचना दी। ट्रेन के रायगढ़ पहुंचते ही आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने उक्त कोच को खंगाला। इसमें एक प्लास्टिक के झोले में गांजा भरा हुआ था। जिसका वजन करीब २-३ किलो हो सकती है।

Read More : Breaking News : डूमरपाली खरसिया में पिकप पलटने से 20 लोग घायल, छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे लोग

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त कोच में बड़े पैमाने पर गांजा की खेप को लाया जा रहा था। जिसे झारसुगड़ा जीआरपी व आरपीएफ ने झारसुगड़ा रेलवे स्टेशन पर उतारा है पर ट्रेन छूटने की वजह से वो पूरी कोच को खंगाल नहीं सके। जिसकी वजह से रायगढ़ रेल पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई है।

जब्त गांजा के मामले में रायगढ़ जीआरपी में अपराध दर्ज होगा या फिर उसे झारसुगडा जीआरपी को सुपुर्द किया जाएगा। विभाग के आला अधिकारी से इस संबंध में मार्गदर्शन लेने की बात कह रहे है। रायगढ़ जीआरपी के अधिकारियों की मानें तो इस मामले में जैसा आदेश प्र्राप्त होगा। उसके लिहाज से पहल की जाएगी।

ओडिशा क्षेत्र से होती है गांजा की सप्लाई
जानकारों की मानें तो ओडिशा क्षेत्र में गांजा को बड़े पैमाने पर उगाया जाता है, जो रेल मार्ग के साथ सड़क मार्ग से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व अन्य प्रांतों में भेजने की पहल हो चुकी है। सरिया, पुसौर, बरमकेला पुलिस की कार्रवाई मेंं इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है। बहरहाल मुखबिर की सूचना पर गांजा की खेप पकडऩे में वर्दीधारी सफल रहे।