
रायगढ़. शहर के ढिमरापुर रोड में सब्जी दुकान मेंं घुसकर व्यवसायी की हत्या के बाद सेल्फी लेने वाले आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट के यह फैसला बुधवार को शहर में आग की तरह फैला। विदित हो कि आरोपी, चोरी की नीयत से दुकान अंदर घुसा था। दुकानदार की नींद खुलने के बाद नारियल काटने वाले औजार से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी अपने दोस्तों को खून से सने हाथ के साथ सेल्फी वाली तस्वीर को साझा किया। जिसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची।
रायगढ़ प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश गीता नेवारे ने ढिमरापुर सब्जी व्यवसायी हत्याकांड मामले मेंं बुधवार को एक अहम फैसला सुनाया। जिसकी पैरवी शासकीय अधिवक्ता एके श्रीवास्तव ने की। मिली जानकारी के अनुसार घटना 21 मई 2017 को देर रात की है जब ढिमरापुर श्याम पेट्रोल पंंप के करीब फुटपाथ पर सब्जी व्यवसायी नीलेश जायसवाल, बोरी से बने झोपड़ीनुमा दुकान पर सेाने के लिए घर से खाना खाकर गया।
इस बीच ढिमरापुर निवासी 20 वर्षीय जीवन यादव पिता मोहन यादव, चोरी की नीयत से सब्जी दुकान में प्रवेश किया। जहां चोरी करने के दौरान नीलेश की नींद खुल गई। जब सब्जी व्यवसायी नीलेश ने जीवन को पहचान लिया। तब जीवन ने उसके ऊपर नारियल काटने वाले दाव से नीलेश के उपर एक के बाद एक कर कई वार किए। वहीं खून से लथ-पथ सब्जी व्यवसायी को छोड़ कर भाग गया।
इस बीच आरोपी ने खून से सने हाथ के साथ एक सेल्फी भी ली। जिसे हत्या के 2-4 दिन बाद अपने दोस्तों को दिखाने के बाद मामले का पर्दाफाश हुआ। इस बीच पुलिस भी सीसी कैमरे की मदद से छोटे कद व दुबले पतले वाले संदिग्ध की खोज कर रही थी। जिससे आरोपी की पहचान करने में देरी नहीं हुई।
उठाने आया भाई तब देखा
नीलेश को पटलेपाली स्थित सब्जी दुकान भेजने को लेकर उसका बड़ा भाई दुकान पर आया। जहां कई बार आवाज देने के बाद भी नीलेश कुछ नहीं बोला। जब उसने झोपड़ीनुमा सब्जी दुकान की लाइट को जलाया तो नीलेश की अद्र्धनग्न व खून से सनी लाश, को देखा। उस समय तब नीलेश की सांस चलने की बात कही जा रही थी। अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने जांच आरंभ कर इसे पकड़ा था।
Published on:
12 Jan 2018 01:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
