इधर बजरंग दल के जिलाध्यक्ष की मानें तो मुंशी ने मेरे गर्दन में हाथ डाल कर मुझे धक्का देकर अपने कमरे से बाहर किया। जबकि मुंशी की मानें तो उक्त नेता, बगैर अपना परिचय दिए हिरासत में बैठाए गए आरोपी से बात कर रहे थे। आरोपी के थाने से भागने के डर के बीच मैंने उक्त नेता को बाहर जाने को बोला। तब उन्होंने अपना रौब दिखाते हुए विवाद किया, जिसके बाद मैने, उक्त नेता को हाथ पकड़ कर बाहर किया है। दोनों पक्ष, एक दूसरे से शिकायत करने की तैयारी में जुट गए हैं।