
जल संसाधन विभाग के उप अभियंता के सूने मकान से डेढ़ लाख की चोरी
रायगढ़. घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात चोर ने जल संसाधन विभाग में पदस्थ उप अभियंता के सूने मकान से नकदी सहित करीब डेढ़ लाख के सोने-चांदी को पार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी छन्नू लाल जांगडे पिता बाबूलाल जांगडे (39) ग्राम बलौदी थाना तहसील पलारी जिला बलौदाबाजार हाल मुकाम सिचाई कलोनी घरघोडा शासकीय क्वाटर में रहता है। वहीं जल संसाधन विभाग घरघोड़ा में उप अभियंता के पद पर पदस्थ है। ८ सितंबर की सुबह ६ बजे छन्नू अपने मकान में ताला लगाकर परिवार सहित दशागात्र कार्यक्रम में शामिल होने अपने गृह ग्राम बलौदी गया था। १० सितंबर की सुबह छन्नू को इसके पडोस सालिक दास महंत ने फोन कर बताया कि आपके मकान के गेट का ताला टूटा हुआ है। सूचना पाकर उसी दिन दोपहर करीब एक बजे छन्नू अपने मकान पहुंच कर देखा कि उसके घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। वहीं सामने में लगे बल्ब को निकालकर कोई व्यक्ति नीचे रख दिया था। इसके बाद छन्नू अन्दर जाकर देखा तो बैठक रूम एवं बैडरूम का आलामारी खुला हुआ था एवं समान कपडा कागजात सब बिखरा हुआ पड़ा था। किसी अज्ञात चोर ने आलमारी में रखे नकदी 10 हजार रुपए, सोने का एक नग हार, दो नग सोने का कंगन, एक जोड़ी कान का लटकन एवं चांदी का एक जोड़ी पायल कुल कीमती डेढ़ लाख को पार कर दिया था। इसके बाद पीडि़त ने घटना की रिपोर्ट थाने में की। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
Published on:
11 Sept 2019 07:34 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
