2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोको पायलट ने लगाई इमरजेंसी ब्रेक, बजाया हार्न पर नहीं बच सकी जान, पढि़ए खबर…

मालगाड़ी के लोको पायलट ने जब उसे देखा तो कई बार हॉर्न मारकर उठने के लिए आगाह किया लेकिन वह ट्रैक से नहीं हटा।

2 min read
Google source verification
लोको पायलट ने लगाई इमरजेंसी ब्रेक, बजाया हार्न पर नहीं बच सकी जान, पढि़ए खबर...

रायगढ़. मरने की नीयत से एक अज्ञात व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर आकर लेट गया। जब मालगाड़ी के चालक ने उसे देखा तो हॉर्न देकर आगाह किया, लेकिन वह तो मरने आया था, इसलिए ट्रैक से नहीं हटा। आखिरकार लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक मारी लेकिन ट्रेन रुक न सकी और उक्त व्यक्ति के ऊपर चढ़ गई। जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। यह बात लोको पायलट ने रेलवे अधिकारियों से कही। घटना खरसिया चौकी क्षेत्र की है।

Read More : गांजे के जखीरे के साथ पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

02 अप्रैल की सुबह खरसिया रेलवे स्टेशन से खरसिया चौकी पुलिस को सूचना दी गई कि एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 50 वर्ष की खरसिया रेलवे स्टेशन से करीब एक किमी दूर राबर्टसन की ओर मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलते की चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। मौके पर पहुंचे खरसिया चौकी के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी राठौर ने बताया कि जांच में उसे पता चला कि उक्त व्यक्ति मरने की नीयत से रेलवे ट्रैक पर आकर लेटा था।

Read More : राम नाम की राजनीति- अब कांग्रेसी लगा रहे जय श्री राम का नारा, कहा हम हैं राम के असली उपासक

मालगाड़ी के लोको पायलट ने जब उसे देखा तो कई बार हॉर्न मारकर उठने के लिए आगाह किया लेकिन वह ट्रैक से नहीं हटा। इसके बाद उसने इमरजेंसी ब्रेक भी लगाई पर ट्रेन रूक नहीं पाई और अज्ञात व्यक्ति ऊपर चढ़ गई। जिससे उसके दो टुकड़े हो गए। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। वहीं उसकी शिनाख्ती की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति लुंगी और स्लीपर पहना हुआ है, जिससे यह प्रतीत होता है कि वह आसपास के क्षेत्र का ही है। फिलहाल उसकी शिनाख्ती के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है, ताकि उसका शव उसके परिजनों को सौंपा जा सके।

Story Loader